गौ माता को ‘राष्ट्र माता’ का दर्जा देने की उठी मांग; देशव्यापी आह्वान पर सौंपे गए ज्ञापन

[metaslider id="122"]

जिला ब्यूरो राजेंद्र विश्वकर्मा
विदिशा लटेरी

भारत के समस्त साधु-संतों के आह्वान पर आज पूरे देश में “गौ माता को राष्ट्र माता” का दर्जा दिलाने हेतु एक व्यापक अभियान चलाया गया। इस मुहिम के तहत देश के विभिन्न जिलों और तहसीलों में राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों के नाम प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपे गए।
प्रमुख मांगें:
गौ माता को अविलंब ‘राष्ट्र माता’ घोषित किया जाए।
गौवंश के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए ठोस सरकारी नीतियां बनें।
गौ रक्षा हेतु देशभर में एक कठोर एवं विशेष कानून लागू किया जाए।
हिंदू संगठनों की एकजुटता:
इस राष्ट्रव्यापी आयोजन में गौ भक्तों, सनातन प्रेमियों और विभिन्न हिंदू संगठनों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि गौ माता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का आधार हैं, अतः उन्हें संवैधानिक सम्मान मिलना अनिवार्य है।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights