दमोह नवागत कलेक्टर नें जिला अस्पताल का लिया जायजा दिए समुचित दिशा-निर्देश

[metaslider id="122"]

अब ‍बिना सूचना के अस्पताल आयेंगे, सभी व्यवस्था सुढृण सुनिश्‍चित हो- कलेक्टर श्री यादव
==
कूलर तत्काल शुरू कराये जायें, मरीजो और उनके परिजनों के बैठने के लिए पर्याप्त बैंच रखवाये जाये
==
डॉक्टर और स्टाफ निर्धारित समय पर आये अन्यथा होगी कार्यवाही
==
नवागत कलेक्टर नें जिला अस्पताल का लिया जायजा दिए समुचित दिशा-निर्देश
==
मरीजो को अच्छा उपचार मिले,कोई परेशानी न हो
==
नगरपालिका, पीडब्लूडी और संबंधित विभागों के अधिकारी भी रहे मौजूद
==

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव आज प्रात: 10 बजे जिला चिकित्सालय पहुँचे और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का गहन रूप से जायजा लिया। विभिन्न वार्डों के साथ ही दवा वितरण केन्द्र एवं एमसीएच भवन पहुँचे, यहां पर मौजूद महिलाओं से व्यवस्थाओं के सबंध में संवाद किया। उन्होंने महिलाओं से उनके ओपीडी पर्ची की जानकारी ली, कितने समय के इंतजार के बाद आपको यहां से ओपीडी पर्ची मिल जाती हैं। कलेक्टर श्री यादव ने सिविल सर्जन डाँ प्रहलाद पटेल से कहा महिलाओं को अनावश्यक इंतजार ना करना पड़े, उन्हें ओपीडी पर्ची शीघ्र मिले और यहां पर महिलाओं के बैठने के लिए बैंच आदि की व्यवस्थाए सुनिश्चित की जाए।

कलेक्टर श्री यादव ने जिला चिकित्सालय के विभिन्न वार्डो में एसी और कूलर बंद पाए जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी जगह वार्डो में कूलर प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा जहां पंखे मरम्मत योग्य हैं त्वरित कराए जाए, मरीजों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो। साथ ही मरीजों के बिस्तरों पर बेड सीट और तकिए सभी हो यह भी सुनिश्चित करने कहा गया। निरीक्षण के दौरान कतिपय मरीजों के पलंग में उक्त व्यव्यस्था ना होने पर अप्रसन्नता व्यक्त की गई।

पानी की सुदृण व्यव्स्था सुनिश्चित की जाए

कलेक्टर भ्रमण उपरांत आयोजित बैठक में पानी की समस्या सामने आने पर नगर पालिका अधिकारी से कहा की पानी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए 03 विकल्प सामने आए हैं उन पर ठोस कार्रवाई समय सीमा पर की जाए। जिला अस्पताल में पर्याप्त जलापूर्ति हो यह सुनिश्चित रहे, की गई कार्रवाई से अवगत कराया जाए।

पुलिस चौकी व्यवस्था सुढृण की जाये

कलेक्टर ने कहा जिला अस्पताल परिसर में स्थित पुलिस चौकी पर हमेशा पुलिस कर्मी तैनात रहे,यहॉ पर प्राइवेट एंबुलेस के संचालको के द्वारा मरीजो के ‍रिफर होने पर उन्हे परेशान होने की बात सामने आने पर कोतवाली टी.आई मनीष कुमार को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये।

डॉक्टरो एवं स्टाफ की उपस्थिति समय पर सुनिश्‍चित हो

कलेक्टर ने सिविल सर्जन डॉ प्रहलाद पटैल से कहा सभी डॉक्टर और स्टाफ निर्धारित समय पर अस्पताल पहुचे, अस्पताल में भ्रमण के दौरान मरीजो के द्वारा कहा गया कि डॉ. समय पर नही आते उन्हें अनावश्यक परेशान होना पडता है। श्री यादव ने मीटिंग के दौरान दो टूक कहा, समय आये अन्यथा कार्यवाही के लिए तैयार रहे। उन्होने सिविल सर्जन से कहा सभी की उपस्थिति सार्थक एप में ली जाये।

दवा वितरण व्यवस्था बेहतर बनायी जाये

कलेक्टर भ्रमण के दौरान दवा वितरण केंद्र पहुचे, दवा ले रहे मरीजो से चर्चा की। मरीजो के द्वारा बताया गया कि दवा प्राप्त होने में काफी समय लगता है। उन्होने सिविल सर्जन से कहा कि ऐसी व्यवस्था बनायी जाये की मरीजो को ज्यादा इंतजार न करना पड़े, इस हेतु और कर्मचारी काम में लगाये जाये।

सफाई व्यवस्था सुढृण रहे

श्री यादव ने जिला चिकित्सालय के भ्रमण के दौरान सफाई व्यवस्था पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए एजेंसी को हिदायत दी कि साफ-सफाई नियमित हो इसमें कौताही बर्दाश्त नही की जायेगी।

कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी राजेन्द्र ‍सिंह लोधी से कहा, कचरा गाडी प्रत्येक दिन जिला अस्पताल पहुचकर, कचरे का उठाव सुनिश्‍चित कराये।

मरीजो से आत्मीयता मिले और उनसे हाल-चाल जाना

कलेक्टर विभिन्न वार्डो में पहुचे और मरीजो से मिले। उन्होने यहॉ मिल रहे उपचार, भोजन, पानी, दूध-वितरण आदि की जानकारी ली। श्री यादव भर्ती मरीजो से आत्मीयता से मिले उनके स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और सिविल सर्जन को इस संबंध में आवश्यक दिशा-‍निर्देश दिए। उन्होने कहा शासन के मंशा अनुरूप सभी सुविधाए मरीजो को मिलना चाहिए।

गेट पर ऑटो आदि वाहन खडे न हो

भ्रमण के दौरान यह बात भी बताई गई की जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के सामने ऑटो और अन्य वाहन खड़े कर ‍दिए जाते जिससे कि मरीजो और एंबुलेंस को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

चिकित्सको और स्टाफ की ली बैठक

कलेक्टर ने अपने भ्रमण के पश्चात् चिकित्सको और मेडिकल स्टाफ की बैठक् लेकर कहा, मरीजो से जल्द से जल्द भेंट हो उनका उपचार शुरू हो जाये, मरीज का प्रापर ट्रीटमेंट हो जाये। आप अच्छा करें और मरीज को भी अच्छा महसूस हो। उन्होने कहा, कुछ समय के अंतराल के बाद बिना सूचना के अस्पताल पहुचेगे निर्देशानुसार सभी व्यवस्था चुस्त-दुरूस्त होनी चाहिए।

#Damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights