जालौन 30 मार्च । स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक का विदाई समारोह भी संपन्न हुआ

[metaslider id="122"]

स्वामी विवेकनंद इंटर कॉलेज में आयोजित परीक्षाफल वितरण समारोह की अध्यक्षता कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने की एवं मुख्य अतिथि के रूप में भारत विकास परिषद के अध्यक्ष डॉ. वेदप्रकाश शर्मा मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ने कहा कि परीक्षाफल तो वर्ष भर की मेहनत का परिणाम है। आगे सफलता पाने के लिए अपना एक टाइम टेबल निर्धारित करें, अपना लक्ष्य निर्धारित करें और जब तक सफल न हों उस लक्ष्य की प्राप्ति में जुट जाएं। प्रबंधक आलोक हर्षे ने सभी छात्रों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। परीक्षाफल की घोषणा करते हुए प्रधानाचार्य गुरूप्रकाश दीक्षित ने बताया कि सीनियर वर्ग में आयुष प्रजापति ने पहला, अनुज नारायण ने दूसरा और भास्कर द्विवेदी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, जूनियर वर्ग में वेदांश मिश्रा ने पहला, गौरीश पांचाल ने दूसरा और पलक ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावियों को विद्यालय द्वारा शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया जया। कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी ने साकेत चतुर्वेदी की विदाई पर कहा कि शिक्षक कभी रिटायर नहीं होता है। वह किसी न किसी रूप में समाज को दिशा देता है। उनका शिक्षा क्षेत्र में 33 वर्षों का योगदान उनकी अहमियत को दर्शाने के लिए काफी है। विद्यालय के शिक्षक कार्यक्रम का संचालन राजनारायण मिश्रा ने किया। इस मौके पर डॉ. पल्लवी हर्षे, श्यामकिशोर, कृष्णकुमार द्विवेदी, सुनील सौनकिया, आशीष तिवारी, अनुराग तिवारी, श्यामजी दिघर्रा, माधव व्यास आदि मौजूद रहे।

जालौन 30 मार्च । स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक का विदाई समारोह भी संपन्न हुआ।
जालौन 30 मार्च । स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज का परीक्षाफल वितरण समारोह संपन्न हुआ। जिसमें मधावियों को शील्ड व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यालय के शिक्षक का विदाई समारोह भी संपन्न हुआ।
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights