जिलाधिकारी जालौन की बेटी ने बढ़ाया मान, UPPCS 2024 में हासिल की 14वीं रैंक

[metaslider id="122"]

जालौन। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) 2024 के घोषित अंतिम परिणाम में जालौन जिले के लिए गर्व की खबर सामने आई है। जिलाधिकारी राजेश पाण्डेय जी की सुपुत्री अदिति पाण्डेय ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 14वीं रैंक प्राप्त कर जिले और अपने परिवार का नाम रोशन किया है।
अदिति पाण्डेय की इस सफलता ने यह साबित कर दिया है कि दृढ़ संकल्प, कठिन परिश्रम और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान अनुशासन और समर्पण का परिचय देते हुए इस मुकाम तक पहुंचने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
जिले भर में उनकी इस उपलब्धि को लेकर खुशी का माहौल है। प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम नागरिकों ने अदिति को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। युवाओं के बीच भी उनकी सफलता प्रेरणा का स्रोत बन रही है, जिससे प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थिय�
जालौन से रणजीत गौतम

जिलाधिकारी जालौन की बेटी ने बढ़ाया मान, UPPCS 2024 में हासिल की 14वीं रैंक
जिलाधिकारी जालौन की बेटी ने बढ़ाया मान, UPPCS 2024 में हासिल की 14वीं रैंक
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights