गैस की किल्लत से मचा हड़कम आम जनता परेशान

[metaslider id="122"]

*रसोई गैस किल्लत से हाहाकार, महंगाई ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें*

*पखांजूर में गैस के लिए लंबी कतारें, मजदूरों पर दोहरी मार | आपूर्ति व्यवस्था पर उठे सवाल*

पखांजूर @रसोई गैस (LPG) की किल्लत और बढ़ती कीमतों ने क्षेत्र में आम जनता की परेशानी को चरम पर पहुंचा दिया है। गैस सिलेंडर की अनियमित आपूर्ति के चलते उपभोक्ताओं को घंटों लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और रोजमर्रा का कामकाज बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

 

क्रांतिकारी विचार मंच के अध्यक्ष हरपाल सिंह ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार द्वारा ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता को लेकर दिए जा रहे आश्वासन जमीनी स्तर पर पूरी तरह विफल साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि ईरान और इजराइल के बीच चल रहे संघर्ष का असर अब देश में भी दिखाई देने लगा है।
हरपाल सिंह के अनुसार, पहले जहां रसोई गैस आसानी से उपलब्ध हो जाती थी, वहीं अब इसके लिए उपभोक्ताओं को लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ रहा है। खासकर दिहाड़ी मजदूरों को गैस के लिए अपनी मजदूरी छोड़नी पड़ रही है, जिससे उन्हें दोहरी मार झेलनी पड़ रही है—एक ओर आय का नुकसान और दूसरी ओर महंगी दरों पर गैस खरीदने की मजबूरी।
रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि का असर केवल घरेलू उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं है, बल्कि होटल और रेस्टोरेंट व्यवसाय भी इससे प्रभावित हो रहे हैं। कई छोटे होटल और रेस्टोरेंट बंद होने की स्थिति में पहुंच गए हैं, जिससे वहां कार्यरत कर्मचारियों के रोजगार पर भी संकट गहराने लगा है।
इधर, भारतीय राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस (महासंघ) के जिला अध्यक्ष तनुज सरकार ने भी गैस आपूर्ति को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से गैस सिलेंडरों की सप्लाई अनियमित हो गई है और वितरण में देरी की लगातार शिकायतें मिल रही हैं, जिससे ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में लोगों को परेशानी हो रही है।
तनुज सरकार ने प्रशासन से मांग की है कि LPG आपूर्ति को तत्काल प्रभाव से सुचारु किया जाए तथा जमाखोरी और कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही गैस एजेंसियों की निगरानी बढ़ाने की भी आवश्यकता जताई गई है, ताकि उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध हो सके।

बड़ा बयान
“गैस की किल्लत और महंगाई से आम जनता पर दोहरी मार पड़ रही है। सरकार को तुरंत टैक्स में राहत देकर स्थिति सुधारनी चाहिए।”
— हरपाल सिंह

आम जनता से अपील की कि पेट्रोल और डीजल की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों से बचें और केवल आधिकारिक सूचनाओं पर ही विश्वास करें, ताकि स्थिति और अधिक न बिगड़े।
-तनुज सरकार

 

 

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights