छतरपुर प्राईवेट ट्यूबवेलों के खनन बिना अनुमति के नहीं होगें

[metaslider id="122"]

जल गंगा संवर्धन अभियान में नदियों, तालाबों एवं बावड़ियों के संरक्षण के होगें कार्य: प्रभारी कलेक्टर श्री अरजरिया

प्राईवेट ट्यूबवेलों के खनन बिना अनुमति के नहीं होगें

चना, मसूर एवं सरसों में पटवारियों के माध्यम से शत प्रतिशत पंजीयन कराने के निर्देश

प्रभारी कलेक्टर ने उपार्जन पंजीयन के सत्यापन में अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई के निर्देश दिए

गर्मी के दृष्टिगत जल अभाव वाले क्षेत्र चिन्हित कर जल व्यवस्था एवं हैण्डपंप सुधार के निर्देश
—-
प्रभारी कलेक्टर एवं जिला जिपं सीईओ श्री नमः शिवाय अरजरिया की अध्यक्षता में सोमवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में राजस्व अधिकारी, विभागीय अधिकारी एवं जनपदों के सीईओ एवं निकायों के सीएमओ उपस्थित रहे।
प्रभारी कलेक्टर एवं जिपं सीईओ श्री अरजरिया ने निर्देश देते हुए कहा कि सरसों उपार्जन के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 20 मार्च निर्धारित की गई है। उन्होंने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि किसानों के अधिक से अधिक उपार्जन पंजीयन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा चना, मसूर एवं सरसों फसलों के लिए पटवारियों के माध्यम से शत-प्रतिशत पंजीयन कराया जाए। साथ ही सिकमी एवं बटाईदार किसानों का भी विधिवत सत्यापन कराया जाए, जिसमें उनके अनुबंध की जांच, भू-स्वामियों का कथन तथा संबंधित रकबे की पुष्टि सुनिश्चित की जाए। साथ ही कहा कि यदि पंजीयन सत्यापन में किसी भी प्रकार की अनियमितता या गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रभारी कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गर्मियों के दृष्टिगत जल अभाव वाले क्षेत्रों में प्राईवेट ट्यूबवेलों के लिए खनन बिना एसडीएम एवं पीएचई विभाग के अनुमोदन के नहीं कर सकेंगेे। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के ईई को निर्देश दिए कि निम्न जल स्तर, जल अभाव वाले स्थानों के चिन्हांकन करें। साथ ही हैंडपम्प सुधार, नल जल योजनाओं से जल की पहुंच आदि कार्य सुनिश्चित करें एवं आवश्यकता वाले स्थानों पर पेयजल परिवहन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए।

पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाइन मार्केटिंग के लिए हितग्राही चिन्हित करने के निर्देश

धरती आबा के ग्रामों में शतप्रतिशत गैस सिलेंडरों का वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों के निराकरण के लिए मिशन मोड में कार्य करने के निर्देश

प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना में ऑनलाईन विपणन (मार्केटिंग) हेतु हितग्राहियों का चयन कर सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने डीईओ को निर्देश दिए कि छात्रों की शत प्रतिशत अपार आई-डी बनाना सुनिश्चित करें। साथ ही डीओ ट्राईबल को निर्देश दिए कि धरती आबा के ग्रामों में गैस सिलेंडरों का शतप्रतिशत वितरण सुनिश्चित करें। उन्होंने 19 मार्च से शुरू होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान में नदियों, तालाबों एवं बावड़ियों के संरक्षण के कार्य करने के निर्देश दिए।
सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की समीक्षा में संबंधित विभाग को मिशन मोड में शिकायतों का संतुष्टिपूर्वक शिकायतों का निराकरण के निर्देश दिए गए। निकायों एवं जनपदों में साफ-सफाई एवं पीएम आवास योजना की शिकायतों को गंभीरता से निराकृत करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नॉन अटेंडेंट शिकायतें होने पर संबंधित को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की नियमित आपूर्ति की जा रही है

गैस सिलेंडरों के अवैध भण्डारण एवं कालाबाजारी करने पर कार्यवाही के निर्देश

कामधेनु योजना में बैंकों से प्रकरण स्वीकृत कराने के निर्देश

पीएम आवास के नौगांव, बक्सवाहा एवं बड़ामलहरा में शेष आवेदनों के सत्यापन एवं जियोटेगिंग कराने के निर्देश

जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की आपूर्ति पर्याप्त की जा रही है। प्रभारी कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देश दिए कि गैस एजेंसियों पर निगरानी रखें और खाद्य विभाग के साथ संयुक्त रूप से घरेलू गैस सिलेंडरों के भण्डारण एवं कालाबाजारी करने पर कार्यवाही करें। साथ ही हिट एंड रन के प्रकरणों में मृत एवं घायलों को लाभ दिलाएं। उन्होंने एलडीएम को निर्देश दिए कि कामधेनू योजना में बैंकों से प्रकरण स्वीकृत कराएं एवं पीएम जीवन ज्योति योजना एवं पीएम सुरक्षा बीमा योजना में कव्हरेज बढ़ाएं।
प्रभारी कलेक्टर ने राजस्व एवं विभागों के अधिकारियों को कंटैम्ट प्रकरणों के जबाव लगाने के भी निर्देश दिए। आंगनवाड़ी भवनों की समीक्षा करते हुए जनपद छतरपुर, नौगांव सहित अन्य जनपदों में जल्द कार्य पूण करने के निर्देश जपं सीईओ को दिए।
पीएम आवास शहरी 2.0 की समीक्षा करते हुए नौगांव, बक्सवाहा एवं बड़ामलहरा में शेष सत्यापन पूर्ण कराने एवं सत्यापित आवेदनों की जियोटैगिंग कराने के निर्देश जनपद सीईओ को दिए। साथ ही 16 से 26 मार्च तक चलने वाले संकल्प से समाधान अभियान के तृतीय चरण लगने वाले कैम्पों के रोस्टर जारी करने के निर्देश दिए। प्रभारी कलेक्टर ने विक्रमोत्सव 2026 के अंतर्गत 19 मार्च को सूर्य उपासना कार्यक्रम के संबंध में आवश्यक तैयारियों के नपा छतरपुर को निर्देश दिए।
Jansampark Madhya Pradesh
#chhatarpur

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights