हटा उप-जेल में भाई दोज पर्व
===
बहिनो ने बंदियों को लगाया तिलक,जेल प्रबंधन ने किये विशेष इंतजाम

होली उत्सव के बीच गुरुवार को हटा उप-जेल में भाई दूज पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। बड़ी संख्या में बहनें जेल में निरुद्ध अपने भाइयों से मुलाकात करने पहुंचीं। इस अवसर पर बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर मिठाई खिलाई और उनकी कुशलता की कामना की।
उप-जेल अधीक्षक नागेंद्र सिंह द्वारा सुबह से ही आयोजित विशेष मुलाकात व्यवस्था के तहत व्यापक इंतजाम किए गए। पारिवारिक और भावनात्मक माहौल में बहनों व परिजनों ने बंदियों से मुलाकात कर भाई दूज का पर्व मनाया। जेल परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।
उन्होने बताया कि निरुद्ध बंदियों से मिलने आने वाली बहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए गाइडलाइंस के अनुसार स्टाफ की सहायता से सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गईं। सभी आगंतुकों को समान समय और अवसर प्रदान किया गया, जिससे पर्व की गरिमा और अनुशासन दोनों बनाए रखे जा सके।
#Damoh
