इंदौर में नामांकन रैली में कमलनाथ का शिवराज-BJP पर निशाना

[metaslider id="122"]

इंदौर में नामांकन रैली में कमलनाथ का शिवराज-BJP पर निशाना:बोले- 5 महीने में इनकी घोषणा और भ्रष्टाचार मशीन की स्पीड डबल हो गई——मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस प्रत्याशियों की नामांकन रैली में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। पंजाब से आए अमरिंदरसिंह राजा बरार, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, शोभा ओझा और इंदौर-3 से पूर्व विधायक अश्विन जोशी समेत तमाम प्रत्याशी साथ रहे।

मोतीतबेला पर सभा को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में ऐसा कोई व्यक्ति नहीं है जो भ्रष्टाचार का शिकार नहीं है। यदि नहीं हुआ तो वह भ्रष्टाचार का गवाह जरूर है। हालत यह है कि रुपए दो, काम लो। 50 एकड़ जमीन है और रुपए दोगे तो गरीबी रेखा में शामिल हो जाओगे। शिवराजसिंह चौहान 10-10 घोषणाएं करते हैं। मैं कहता हूं एक-एक लाख पदों को भरने की घोषणाएं मत करिए, केवल जो खाली पड़े पद हैं, उनको ही भर दिए। शिवराजसिंह को ठगराज बताते हुए कहा कि पांच महीने में घोषणा और भ्रष्टाचार की मशीन की स्पीड डबल हो गई।

उन्होंने दोहराते हुए कहा कि ये मप्र के भविष्य का चुनाव है। जिस तरह प्रदेश को ठगा है, 18 साल में सबकुछ चौपट कर दिया। ये इन्वेस्टमेंट समिट में 33 लाख करोड़ के इन्वेस्टमेंट का दावा किया था। लेकिन कुछ नहीं आया। मैंने मुख्यमंत्री रहते प्रदेश की नई छवि और पहचान बनाने की कोशिश की। मैंने यहां उद्योगपतियों का सम्मेलन किया। सबने यहां निवेश का आश्वासन दिया। पर हमारी सरकार ही चली गई।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *