BHOPAL भोपाल में टीआई ने जहर खाया, हालत गंभीर

BHOPAL

BHOPAL

[metaslider id="122"]

BHOPAL भोपाल में टीआई ने जहर खाया, हालत गंभीर

पारिवारिक कारणों से खुदकुशी की कोशिश; पत्नी ने स्टाफ की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया

BHOPAL
BHOPAL

भोपाल के निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने खुदकुशी की कोशिश की है। रविवार रात को उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया। उनकी पत्नी उन्हें लेकर नेशनल अस्पताल पहुंची। जहां उनका इलाज किया जा रहा है।

डॉक्टरों के मुताबिक उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। इस घटना के पीछे पारिवारिक तनाव को वजह बताया जा रहा है।

टीआई रूपेश दुबे के जहर खाने की सूचना मिलने पर कई पुलिस अधिकारी रात में ही अस्पताल पहुंच गए।

BHOPAL
BHOPAL

फोन पर चल रही थी बहस, इसी दौरान खा लिया जहर
जानकारी के अनुसार, टीआई रूपेश दुबे कोलार इलाके में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। इसके अलावा उन्होंने निशातपुरा थाने के पास भी एक मकान किराए से लिया हुआ है। रविवार रात इसी मकान में उन्होंने जहरीला पदार्थ खाया।

बताया जा रहा है कि टीआई रूपेश दुबे की पत्नी से फोन पर बहस चल रही थी और उसी दौरान उन्होंने जहर खा लिया। जहर खाने की बात उन्होंने पत्नी को बताई। जिसके बाद पत्नी मौके पर पहुंचीं और स्टाफ की मदद से उन्हें अस्पताल लाया गया।

https://youtu.be/w5sILXwmet8

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DL4k3wssFkB/

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights