MAUGANJ कार्यक्रम में नाश्ता-पानी तक नहीं, 10 लाख खर्च हो गए
मऊगंज में शहडोल जैसा फर्जीवाड़ा इलेक्ट्रिक दुकान से मिठाई और गद्दे-चादर के बिल बनवाए

शहडोल के बाद मऊगंज में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत हुए कार्यक्रम में अनियमितता सामने आई है। यहां की खैरा ग्राम पंचायत में 40 मिनट के सरकारी कार्यक्रम में 10 लाख रुपए खर्च कर दिए गए।
17 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में पंचायत मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम भी थे। इस दौरान जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह समेत करीब 150 लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में मेहमानों को एक बोतल पानी तक नहीं मिला।
जनपद अध्यक्ष और सदस्य का आरोप है कि कार्यक्रम के लिए ढाई लाख रुपए मंजूर किए गए थे, लेकिन बिना प्रशासनिक अनुमति के 10 लाख रुपए का बिल लगाकर रुपए निकाल लिए गए। इसकी शिकायत कलेक्टर अजय कुमार जैन से भी की गई है। कलेक्टर ने दो दिन पहले जांच के आदेश दिए हैं।
मऊगंज जनपद अध्यक्ष नीलम सिंह का आरोप है कि कार्यक्रम में हम भी मौजूद थे। इसी कार्यक्रम के लिए 9 लाख 85 हजार रुपए निकाले गए हैं। कार्यक्रम के बिलों के लिए प्रशासनिक समिति से मंजूरी भी नहीं ली गई।

https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DLxAHeNSunf/
[metaslider id="122"]