CHHATTISGARH शाहरुख को धमकी का मामला बिश्नोई समाज से जुड़ा

CHHATTISGARH

CHHATTISGARH

[metaslider id="122"]

CHHATTISGARH शाहरुख को धमकी का मामला बिश्नोई समाज से जुड़ा

CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

रायपुर में वकील बोला-अंजाम फिल्म में हिरण को पकाकर खाने के डॉयलॉग से समुदाय आहत

CHHATTISGARH  बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान को जान से मारने की धमकी मामले में नया मोड़ सामने आया है। मुंबई पुलिस जिस व्यक्ति से पूछताछ करने रायपुर आई थी, उसने आरोप लगाया है कि शाहरुख खान के खिलाफ हिरण मामले में शिकायत करने पर उन्हें फंसाया जा रहा है।

 एडवोकेट मो. फैजान खान (42) ने कहा कि शाहरुख खान ने एक फिल्म में बिश्नोई समाज की आस्था को ठेस पहुंचाई है। डायलॉग में हिरण को मारकर खा लेने की बात कही थी। डायलॉग से दंगा भड़काने की कोशिश की गई। राजस्थान और मुंबई पुलिस से एक्शन की मांग की थी, जिसकी वजह से साजिश रची जा रही है।

 क्या है शाहरुख को मारने की धमकी का मामला ?

CHHATTISGARH   मामले की शुरुआत मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन पर आए एक फोन कॉल से हुई। अनजान कॉलर ने फोन पर धमकी देकर फिरौती मांगी। कॉलर ने कहा कि उसे 50 लाख रुपए चाहिए। वरना वो शाहरुख खान को जान से मार देगा।

इसके बाद मुंबई पुलिस एक्शन मोड पर आई। मुंबई से तीन पुलिस अफसर रायपुर पहुंचे। बुधवार की रात वे रायपुर के होटल में रुके। तड़के उन्होंने पंडरी एरिया में मोबाइल सिम की लोकेशन देखने के बाद फैजान के घर गए। धमकी भरे कॉल के संबंध में करीब 2 घंटे पूछताछ की।

https://x.com/chanakyalivetv

CHHATTISGARH  बिश्नोई समाज की आस्था को चोट पहुंची

फैजान ने बताया हिरण को बिश्नोई समाज के लोग पूजते हैं। समाज के 29 धर्म में से एक हिरण की रक्षा करना भी है। ऐसे में शाहरुख खान का इस तरीके से आपत्तिजनक डायलॉग से बिश्नोई समाज की आस्था को चोट पहुंची है।

CHHATTISGARH  शाहरुख ने दंगा भड़काने की कोशिश की

फैजान ने शिकायत में अंजाम फिल्म की सीन के बारे में बताते हुए कहा था कि शाहरुख खान एक विशेष धर्म से आते हैं। वे बिश्नोई समाज को ठेस पहुंचाकर दंगा भड़काना चाहते हैं। उन्होंने पुलिस से दो समुदाय के बीच दरार डालने को लेकर राजस्थान के जोधपुर के मथानिया थाना और मुंबई पुलिस कमिश्नर समेत बांद्रा पुलिस को अक्टूबर में शिकायत दी थी।

https://www.facebook.com/chanakyanews.india

मुझे फंसाने की साजिश

CHHATTISGARH  मामले में फैजान ने बताया कि धमकी भरे फोन में उनके सिम का इस्तेमाल हुआ है। उन्हें आशंका है कि फंसाने के लिए ये एक साजिश है। उन्होंने रायपुर SSP संतोष सिंह से मामले की शिकायत की है, जिसमें उन्होंने परिवार और खुद की जान को खतरा बताया है।

JHARKHAND में BJP आई, तो 60% मुसलमानों को भागना पड़ेगा

CHHATTISGARH  गिरफ्तारी पर क्या बोली रायपुर पुलिस ?

सिविल लाइन CSP अजय कुमार ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मुंबई पुलिस ने रायपुर पुलिस को सूचना नहीं दी है। फिलहाल मुंबई पुलिस मामले की जांच कर रही है। आरोपी खुद कॉल किया था या किसी और से कराया था ये जांच का विषय है।

CHHATTISGARH
CHHATTISGARH

2023 में भी मिली थी धमकियां, बढ़ाई गई थी सिक्योरिटी

साल 2023 में शाहरुख खान को पठान और जवान फिल्म की कामयाबी के बाद लगातार धमकियां मिल रही थीं। मामले की शिकायत दर्ज होने पर सुरक्षा के मद्देनजर उन्हें Y प्लस सिक्योरिटी दी गई थी। तब से ही शाहरुख खान हर जगह टाइट सिक्योरिटी के साथ ही जाते हैं।

59वें बर्थडे पर इवेंट का हिस्सा बने थे शाहरुख

2 नवंबर को शाहरुख खान ने 59वां जन्मदिन मनाया है। हर साल वो जन्मदिन पर फैंस से मिलने मन्नत की बालकनी पर आते हैं। हालांकि इस साल सिक्योरिटी के मद्देनजर शाहरुख बालकनी पर नहीं आए। हालांकि वो शाम करीब 6 बजे बांद्रा स्थित रंग मंदिर ऑडिटोरियम में आयोजित हुए एक इवेंट का हिस्सा बने थे।

DAMOH ग्राम हिम्मत पट्टी में स्वच्छता एवं नशा मुक्ति शपथ दिलाई

CHHATTISGARH
CHHATTISGARH
[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights