कोटा में जर्जर स्कूल की छत गिरी, रात में टला बड़ा हादसा

[metaslider id="122"]

कोटा ग्रामीण के कैथून थाना क्षेत्र स्थित रामराजपुरा गांव में देर रात एक बड़ा हादसा टल गया।

गांव के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के एक कमरे की छत की पट्टियां अचानक टूटकर नीचे गिर गईं।

घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। उस समय स्कूल में कोई मौजूद नहीं था, जिससे बड़ी जनहानि टल गई।

स्थानीय लोगों का कहना है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर हालत में था, लेकिन कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई।

अगर यही हादसा दिन के समय होता, जब बच्चे कक्षा में पढ़ रहे होते, तो परिणाम बेहद भयानक हो सकता था।

घटना के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जिले के सभी जर्जर स्कूल भवनों की तुरंत जांच कर मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में कोई बड़ा नहीं हो

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights