दमोह 155 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, 8 केंद्र मिले बंद, 37 स्व-सहायता समूहों को नोटिस

[metaslider id="122"]

155 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण, 8 केंद्र मिले बंद, 37 स्व-सहायता समूहों को नोटिस


कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, आंगनवाड़ी केंद्रों के सुचारू संचालन को लेकर सख्त
==

जिले में संचालित आंगनवाड़ी केंद्रों में शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने तथा केंद्रों का निर्धारित मापदंडों के अनुसार संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विगत तीन दिनों में व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान जिले के 155 आंगनवाड़ी केंद्रों का निरीक्षण कराया गया।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान 8 आंगनवाड़ी केंद्र बंद पाए गए, जिस पर संबंधित कर्मचारियों के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं 37 स्व-सहायता समूहों द्वारा आंगनवाड़ी केंद्रों में उपलब्ध कराए जा रहे नाश्ते एवं भोजन में निर्धारित मीनू का पालन नहीं किया जाना पाया गया। इन सभी स्व-सहायता समूहों को नोटिस जारी कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।

उन्होने कहा आंगनवाड़ी केंद्रों के संचालन में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका तथा नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने वाले स्व-सहायता समूहों से शासन द्वारा निर्धारित निर्देशों और मीनू के अनुसार गुणवत्तापूर्ण नाश्ता एवं भोजन उपलब्ध कराने की अपेक्षा की गई है।

कलेक्टर श्री यादव ने सभी संबंधितों से अपील की गई है कि वे निर्धारित मात्रा एवं मीनू का अनिवार्य रूप से पालन करें और किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। आंगनवाड़ी केंद्रों का आकस्मिक एवं सतत निरीक्षण आगे भी जारी रहेगा। निरीक्षण के दौरान अनियमितता या लापरवाही पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights