विधानसभा उपचुनाव की बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने तीखी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के दौर में भी

[metaslider id="122"]

विधानसभा उपचुनाव की बढ़ती सियासी सरगर्मी के बीच शुक्रवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई, जिसने तीखी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के दौर में भी लोकतांत्रिक सौहार्द और मर्यादा का बेहतरीन संदेश दिया। दतिया जाते समय वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी आमने-सामने की सीट पर बैठकर खुशनुमा माहौल में बातचीत करते नजर आए।

उनके साथ राज्य मंत्री नरेंद्र शिवाजी पटेल और भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वैभव पवार भी सफर कर रहे थे। चुनावी मौसम में दो धुर विरोधी दलों के सेनापतियों का इस तरह सहज वातावरण में सफर करना पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

#MadhyaPradesh #MPPolitics #ByElection #VandeBharat #HemantKhandelwal #JituPatwari #BJP #Congress

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights