दिव्यांगजनों के अधिकारों के संरक्षण एवं सशक्तिकरण हेतु जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा विधिक जागरूकता एवं सेवा शिविर आयोजित

मध्यप्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भोपाल श्री सुनीत अग्रवाल के नेतृत्व में दिव्यांगजनों के संवैधानिक एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण, उनके सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तिकरण तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने के उद्देश्य से विशेष विधिक जागरूकता एवं मेडिकल चेप कैंप का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सचिव श्री सुनीत अग्रवाल द्वारा दिव्यांजनों हितार्थ कल्याणकारी योजनाओं,अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन का सहभागी बनने का संदेश दिया गया। साथ ही यह भी बताया गया कि प्रत्येक पात्र नागरिक को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण विधिक सहायता उपलब्ध कराना जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
इसी तारतम्य में 13 जुलाई को मशीनरी ऑफ चैरिटीज नेहरू नगर भोपाल में दिव्यांगजनों के हितार्थ विशेष विधिक सेवा शिविर आयोजित किया गया। शिविर में दिव्यांगजनों को उनके विधिक अधिकारों, कानूनी संरक्षण, विभिन्न शासकीय योजनाओं, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जाने वाले सहायक उपकरणों एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। साथ ही पात्र दिव्यांगजनों को आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने हेतु विभागीय समन्वय का आश्वासन दिया गया।
शिविर के दौरान जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों की टीम के द्वारा स्वास्थ्य जांच किया गया तथा स्वास्थ कार्ड तत्काल बनाया गया जिससे वे विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्ध रूप से प्राप्त कर सकें।
कार्यक्रम में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री मोहम्मद जीलानी, दिव्यांगजन स्वार्थ संस्थान की प्रबंधक जिला चिकित्सालय के डॉक्टर टीम तथा अधिकारी- कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में लाभार्थी उपस्थित रहे।
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#Bhopal
