*तेंदूखेड़ा के 7 ब्लैक स्पॉट पर दमोह पुलिस का संयुक्त निरीक्षण, त्वरित सुधार कार्य के निर्देश*

दमोह पुलिस ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से तेंदूखेड़ा थाना क्षेत्र के चिन्हित सात ब्लैक स्पॉट का संयुक्त निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई के दौरान नाग बाबा मंदिर, बमहोरी तिराहा, ठाकुर ढाबा से बड़ी खेर माता मंदिर मार्ग, भोड़ी मंदिर तिराहा, नरगुआ टेक, 27 मील चौराहा और पंडा बाबा मंदिर क्षेत्र का मौके पर जाकर जायजा लिया गया। निरीक्षण में दुर्घटना की संभावनाओं का आकलन कर एमपीआरडीसी और मेंटेनेंस एजेंसी को तत्काल सुधार कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए। इनमें चेतावनी व गति सीमा संकेतक, कैट आई, रोड मार्किंग, रिफ्लेक्टर, साइड शोल्डर का भराव, झाड़ियों की सफाई, रंबल स्ट्रिप और मोड़ों पर शेवरॉन साइन बोर्ड लगाने के निर्देश शामिल हैं। साथ ही बमहोरी तिराहा और 27 मील चौराहा पर हाई-मास्ट एवं स्ट्रीट लाइट लगाने के भी निर्देश दिए गए। निरीक्षण में एसडीओपी, थाना प्रभारी, यातायात पुलिस और संबंधित एजेंसियों के अधिकारी मौजूद रहे।
[metaslider id="122"]