गौरीशंकर वार्ड स्थित मुक्ति धाम समाजसेवी ने श्रमदान ग्रीन मुक्तिधाम का लक्ष्य।।।
हटा से अच्छी खबर। गौरी शंकर मुक्ति धाम में पर्यावरण प्रेमियों ने दिया स्वच्छता और हरियाली का संदेश। मुक्ति धाम संगठन के सदस्यों ने मिलकर पेड़ों की गुड़ाई की, गोलाकार थांवले बनाए और टैंकर से सींचा पानी। समाजसेवी अशोक चंपी व नारायण तंतुवाय ने पालिका सीएमओ से आरो लाइन जोड़ने की मांग की, जिससे वृक्षों को नियमित पानी मिल सके। सामाजिक एकता की मिसाल पेश की।
👉🏻👉🏻हटा: गौरी शंकर मुक्ति धाम संगठन ने किया श्रमदान
👉🏻👉🏻पेड़ों की गुड़ाई कर बनाए गोलाकार थांवले, टैंकर से किया सिंचाई, अशोक चंपी ने आरो लाइन की रखी मांग

👉🏻👉🏻हटा/दमोह/ स्थानीय गौरी शंकर मुक्ति धाम परिसर में रविवार को देव श्री गौरीशंकर मुक्ति धाम समिति सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। सभी सदस्यों ने मिलकर मुक्ति धाम में लगे पेड़ों की गुड़ाई की और उन्हें गोलाकार आकार देकर थांवले बनाए। इसके बाद एक टैंकर पानी से सभी पेड़ों की सिंचाई की गई।

👉🏻👉🏻सामाजिक संगठन का संदेश

कार्यक्रम का उद्देश्य मुक्ति धाम परिसर को हरा-भरा बनाना और सामाजिक समरसता का संदेश देना था। श्रमदान के दौरान सभी वर्गों के लोगों ने एकजुट होकर काम किया। सदस्यों ने कहा कि मुक्ति धाम पवित्र स्थल है, इसकी हरियाली और स्वच्छता बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।

👉🏻👉🏻आरो लाइन की मांग
समाजसेवी अशोक चंपी ने मुक्तिधाम में आरो लाइन जोड़े जाने की मांग की है, जिससे सभी वृक्षों को नियमित रूप से पानी मिलता रहे। उन्होंने इस संबंध में पालिका सीएमओ से फोन पर चर्चा भी की।
👉🏻आगे भी जारी रहेगा अभियान
मुक्ति धाम संगठन के सदस्यों ने बताया कि मुक्ति धाम में पौधरोपण और रखरखाव का अभियान आगे भी जारी रहेगा। समय-समय पर सफाई और सिंचाई की जाएगी,ताकि परिसर की पवित्रता और सुंदरता बनी रहे।
👉🏻👉🏻👉🏻नई मांग: समाजसेवी अशोक चंपी ने मुक्तिधाम में आरो लाइन जोड़े जाने की मांग की है। इस संबंध में पालिका सीएमओ से फोन पर चर्चा की, जिससे वृक्षों को नियमित पानी मिल सके।
संगठन ने कहा- मुक्ति धाम की पवित्रता और हरियाली बनाए रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अभियान आगे भी जारी रहेगा
👉🏻👉🏻मौजूद रहे: पं. राजाराम गोस्वामी, पुष्पेंद्र पाण्डे,चंपी चौरसिया, नारायण तंतुवाय, डॉ. वीरेंद्र मोदी, केशव प्रजापति, पुष्पेंद्र रैकवार,( पत्रकार),चतुर सेन, कामता-अमृत तंतुवाय, सोनू पंडा, मधुर सोनी, रियल अग्रवाल, अनु आनंद नामदेव और नपा से लखन पटैल समाज सेवी मौजूदगी रही।
