चाणक्य न्यूज़ इंडिया
बिग ब्रेकिंग

वायुसेना का एएन-32 कार्गो विमान दुर्घटनाग्रस्त,असम में अलीगढ़ का जवान जितेंद्र शर्मा शहीद।जितेंद्र शर्मा समेत 5 वायुसैनिक हुए शहीद।
सूचना से परिवार समेत गांव में फैला मातम।परिवार के बड़े बुजुर्ग गाज़ियाबाद को रवाना।टप्पल थाना इलाके के गांव सालपुर के निवासी थे। परिवार के लोगों ने बताया सार्जेंट भारतीय वायुसेना में साल-2014 में भर्ती हुए थे।परिवार में उनकी मां के अलावा 2 बड़े भाई रमाकांत और भूपेंद्र हैं।जितेंद्र सबसे छोटे थे।जितेंद्र हाल ही में छुट्टी लेकर गांव आए थे। 5 जून 2026 को वह वापस ड्यूटी पर लौटे थे। घर में उनकी शादी को लेकर बातचीत चल रही थी।
