खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल फूड एजेंसी एवं दुग्ध शीत केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण

[metaslider id="122"]

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल फूड एजेंसी एवं दुग्ध शीत केंद्रों का किया गया औचक निरीक्षण

बिसलरी ब्रांड सोडा, गाय भैंस मिश्रित दूध एवं जेबीएस ऑर्गी ब्रांड गाय के घी के लिए गए नमूने, खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें

मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी से परखी गई खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, संदिग्ध जे बी एस ऑर्गी गाय के घी की 51.1 लीटर मात्रा बाजार मूल्य 28,344 रुपए किया गया जब्त

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर स्थित होलसेल फूड एजेंसी एवं दुग्ध शीत केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। दमोह में जबलपुर बाईपास रोड स्थित जे एम.डी एजेंसी एवं गार्ड लाइन स्थित अरुण जैन कोल्ड ड्रिंक्स एंड प्रोविजंस का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु बिसलरी ब्रांड सोडा के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह मोरगंज पुरानी गल्ला मंडी स्थित विद्यासागर एग्रो प्राइवेट लिमिटेड दुग्ध शीत केंद्र का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तारतम्य में सिनेमा रोड, टंडन बिल्डिंग के पास स्थित श्री कस्तूरी ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित जे बी एस ऑर्गी ब्रांड गाय का घी के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर परिसर में संग्रहित जे बी एस ऑर्गी ब्रांड गाय के घी की गुणवत्ता की मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी से जांच उपरांत संदिग्ध पाए जाने पर घी की कुल मात्रा 51.1 लीटर बाजार मूल्य 28,344 रुपए जब्त किया गया। मौके पर मोबाइल फूड टेस्टिंग लेबोरेटरी के माध्यम से दही, पनीर, खोवा, घी, दही की गुणवत्ता की ऑन द स्पॉट जांच की गई। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights