👉👉 आज मण्डला (म.प्र.) में,राष्ट्रीय पुरोहित प्रशिक्षण का भव्य समापन ,मध्यप्रदेश एवं सभी राज्यों में जिले स्तर पर सर्व समाज पुरोहित प्रशिक्षण के सतत आयोजन होंगे,पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक एल. पी. पटैल।

सम्माननीय भाइयों एवं बहनों जैसा कि आप सबको पूर्व विदित है कि स्थानीय बिंझिया स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल मंगल भवन मंडला में चार दिवसीय राष्ट्रीय पुरोहित प्रशिक्षण कार्यक्रम चल रहा था,जिसका आज समापन हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे श्री रामखेलावन पटेल जी पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष कुर्मी समाज मध्यप्रदेश ,मुख्य अतिथि माननीय कुलाधिपति सरदार वल्लभभाई पटेल यूनिवर्सिटी बालाघाट श्री दिवाकर सिंह जी एवं कुर्मी समाज के लौह पुरुष सरदार पटैल श्री एल.पी. पटेल जी के विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न हुआ।

मुख्य प्रशिक्षक ज्योतिषाचार्य डॉ. रज्जन पटैल (दमोह मप्र) जी के द्वारा दिया गया ,चतुःदिवसीय प्रशिक्षण में सर्वदेव पूजन,विवाह संस्कार,मरणोत्तर संस्कार एवं अन्य पूजन से सम्बंधित प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में वैदिक,पौराणिक,पास्कर गृहसूत्र के संदर्भ सहित एवं प्रायोगिक प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में 54 प्रशिक्षणार्थियों ने पुरोहित प्रशिक्षण प्राप्त किया जिनमें 12 वरिष्ठजन (60 वर्ष से अधिक),7 मातृशक्ति एवं अन्य छात्र ,छात्राओं ने भाग लिया
प्रशिक्षण में मंडला, डिंडोरी , बालाघाट ,जबलपुर ,दमोह, सागर और भोपाल,कानपुर उप्र के प्रतिभागियों ने पुरोहित प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त किया ।अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रदेश अध्यक्ष श्री रामखेलावन पटेल जी ने कहा कि उनका प्रयास है की मध्य प्रदेश के समस्त जिलों में इस प्रकार के पुरोहित प्रशिक्षण आयोजित कर सभी जनों को विभिन्न संस्कारों , कर्मकांडों की जानकारी देते हुए उनके जीवन में यह प्रशिक्षण स्वावलंबन का सहारा बने ऐसा प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में मुख्य अतिथि कुलाधिपति श्री दिवाकर सिंह जी ने कहा कि आज जिस तरीके से समाज के प्रबुद्ध जनों, युवाओं, युवतियों में पुरोहित प्रशिक्षण के प्रति जो रुचि उत्पन्न हो रही है वह सुखद भविष्य की ओर इशारा करती है। लौह पुरुष सरदार पटैल पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक एल.पी. पटेल जी ने कहा की पुरोहित प्रशिक्षण प्राप्त कर लेने मात्र से ही हम पुरोहित नहीं बन जाते बल्कि वास्तव में पुरोहित वही है जो प्रतिदिन अभ्यास करे एवं पूरी विशेषज्ञता के साथ विभिन्न संस्कारों व कर्मकांडों को विधि विधान के द्वारा जनमानस के सामने संपन्न करवा सके।
कार्यक्रम संयोजक मण्डला जिला अध्यक्ष सी.पी.पटैल जी ने आगामी समय में जल्दी पुनः सर्वसमाज पुरोहित प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा ।
कार्यक्रम संचालन जिला कोषाध्यक्ष प्रियदर्शन पटैल जी ने किया।
⭐⚡💫🌟⭐
