बटियागढ़ में पाइप नेटवर्क एवं पिकअप बियर का 128.16 करोड़ की लागत से भूमिपूजन संपन्न, 10 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य

[metaslider id="122"]

पाइपलाइन आधारित सिंचाई प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बिजली या मोटर की आवश्यकता नहीं होगी, पानी सीधे प्रेशराइज्ड पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचेगा- राज्यमंत्री श्री पटैल

34 गांवों में 11,000 हेक्टेयर से अधिक भूमि होगी सिंचित
==
दुनय धाम नई परियोजना का डीपीआर तैयार, जल्द स्वीकृति मिलने की संभावना

22,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा होगी उपलब्ध

बटियागढ़ में पाइप नेटवर्क एवं पिकअप बियर का 128.16 करोड़ की लागत से भूमिपूजन संपन्न, 10 माह में पूर्ण करने का लक्ष्य

आज का दिन अत्यंत प्रसन्नता का है क्योंकि जूड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना का भूमिपूजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ है। इस परियोजना को 10 माह की निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना के अंतर्गत पिक-अप वियर और पाइप नेटवर्क के माध्यम से लगभग 34 गांवों में करीब 11,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इससे क्षेत्र के किसानों को बड़ी राहत मिलेगी और कृषि उत्पादन में वृद्धि होगी। बटियागढ़ विकासखंड के लगभग 153 गांव हैं, जिनमें अलग-अलग सिंचाई परियोजनाओं के माध्यम से लगभग पूरे क्षेत्र को सिंचित करने की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि विभिन्न परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी गांव सिंचाई से वंचित न रहे। इस आशय की बात प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने बटियागढ़ में जूड़ी मध्यम सिंचाई परियोजना के तहत 128.16 करोड़ की लागत से पाइप नेटवर्क एवं पिकअप बियर के निर्माण कार्य के भूमिपूजन के दौरान व्यक्त की।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दुनय धाम सिंचाई परियोजना को स्वीकृति दी गई है। इसका DPR तैयार हो चुका है और इसे शीघ्र ही स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। इस परियोजना से लगभग 22,000 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होने की संभावना है। उन्होंने कहा पहले इस क्षेत्र में सरकारी स्रोत से सिंचाई की सुविधा अत्यंत सीमित थी, लेकिन समय-समय पर स्टॉप डैम निर्माण से स्थिति में सुधार हुआ है। पूर्व में बनाए गए डैमों के माध्यम से अब बड़ी मात्रा में सिंचाई संभव हो रही है।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा इस नई पाइपलाइन आधारित सिंचाई प्रणाली की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें बिजली या मोटर की आवश्यकता नहीं होगी। पानी सीधे प्रेशराइज्ड पाइपलाइन के माध्यम से खेतों तक पहुंचेगा।उन्होंने किसानों से अपील की कि वे जल का सदुपयोग करें और अनावश्यक अपव्यय से बचें। उन्होंने कहा कि स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीकों का उपयोग कर सिंचाई की दक्षता बढ़ाई जा सकती है, जिससे अधिक क्षेत्र में सिंचाई संभव होगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी पंडित नरेंद्र व्यास ने कहा बटियागढ़ क्षेत्र के लिए यह परियोजना मील का पत्थर साबित होगी। इस परियोजना से इस क्षेत्र के करीब 10 हजार हेक्टेयर से अधिक क्षेत्र में सिंचाई होगी, उन्होंने परियोजना के लिए राज्यमंत्री श्री पटेल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब आने वाले दिनों में पथरिया विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक सिंचाई सुविधा वाला विधानसभा क्षेत्र होगा, इससे क्षेत्र के खेती की तकदीर और तस्वीर पलट जाएगी क्षेत्र समृद्ध होगा।

जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा बटियागढ़ ब्लॉक की तस्वीर बदलने वाली है, यह क्षेत्र इस परियोजना के पूरा होने पर पिकनिक स्पॉट के रूप में भी विकसित हो जाएगा। इस परियोजना के पूरे होने से क्षेत्र में समृद्धि और खुशहाली आएगी क्षेत्र का किसान खुशहाल और समृद्ध होगे।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights