भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक!

[metaslider id="122"]

भोपाल में आवारा कुत्तों का आतंक!

शाहजहांनाबाद में आवारा कुत्तों का खौफ, घर में घुसकर बच्चे पर हमला!

नूर महल लाल मस्जिद रोड पर 8 साल के इब्राहिम को कुत्ते ने बुरी तरह नोंचा।

बच्चे के चेहरे पर चार जगह काटा, गंभीर चोटों के बाद करानी पड़ी सर्जरी।

इब्राहिम पिछले 5 दिनों से हमीदिया अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी।

इलाके में 5 दिन के भीतर 15 से ज्यादा लोगों को कुत्ते बना चुके हैं शिकार।

रहवासियों का आरोप—बच्चों और नमाजियों के पीछे दौड़ते हैं आवारा कुत्ते।

इलाके में 50 से ज्यादा कुत्तों का झुंड घूमने का दावा, लोगों में दहशत।

शिकायतों के बावजूद कार्रवाई नहीं होने से रहवासियों में नाराजगी।

विधायक आतिफ अकील, पार्षद और नगर निगम अधिकारियों से की गई शिकायत।

सवाल—नसबंदी पर करोड़ों खर्च, फिर भी कुत्तों का आतंक क्यों नहीं थम रहा?

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights