शहर के प्रमुख चौराहे और तालाबों का होगा सौंदर्यीकरण-
प्रथम चरण में 10 आंगनवाड़ी केंद्रों को चाइल्ड फ्रेंडली प्री स्कूल के रूप में किया जाएगा विकसित ,
कलेक्टर मैहर ने ली सीएसआर की बैठक

कलेक्टर #मैहर श्रीमती बिदिशा मुखर्जी ने मंगलवार को डी एम एफ और सी एस आर संबधी समीक्षा बैठक ली।इस मौके पर निर्णय लिया गया कि औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सी एस आर मद से मैहर शहर के 5 प्रमुख चौराहों को व्यवस्थित कर सौंदर्यीकरण किया जाएगा। इसी प्रकार जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत इसी मद से शहर के 3 और ग्रामीण क्षेत्रों के 3 तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।

नगरपालिका मैहर अंतर्गत कुल 60 आंगन वाडी केंद्र में से प्रथम चरण में 10 आंगनवाड़ी केंद्रों को चाइल्ड फ्रेंडली आकर्षण बढ़ाकर उन्हें प्री स्कूल की सुविधाओं से जोड़ा जाएगा।इस मौके पर अपर कलेक्टर सुश्री संजना जैन , एस डी एम मैहर श्रीमती दिव्या पटेल, डॉ आरती सिंह, श्री एसपी मिश्रा, खनिज अधिकारी श्री सतीश मिश्रा, आर टी ओ श्री संजय श्रीवास्तव, सी ई ओ जनपद पंचायत, सी एम ओ नगर पालिका श्रीमती सुषमा मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के सी एस आर प्रबंधक उपस्थित थे।

#JansamparkMP
CM Madhya Pradesh
Dr Mohan Yadav
