भोपाल – जेपी हॉस्पिटल बना प्रदेश का पहला जिला अस्पताल जहां शुरू हुई वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच

[metaslider id="122"]

भोपाल – जेपी हॉस्पिटल बना प्रदेश का पहला जिला अस्पताल जहां शुरू हुई वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच

टीबी, लंग कैंसर जैसी कई अन्य गंभीर बीमारियां की हो सकेगी उच्च स्तरीय जांच

जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में शनिवार से वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी जांच सुविधा शुरू हुई है। जेपी अस्पताल यह जांच सुविधा देने वाला प्रदेश का पहला जिला अस्पताल है। यहां पदस्थ पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. अंकित तोमर द्वारा ये जांच की गई। ये जांच बेहद मंहगी है। निजी अस्पतालों में इस पर 10 से 15 हजार का खर्चा आता है।

वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी एक एडवांस प्रक्रिया है जिसमें एक पतली फ्लेक्सिबल ट्यूब (कैमरा के साथ) को नाक या मुँह के रास्ते लंग (श्वसन नली) में डाला जाता है, ताकि अंदरूनी तौर पर direct visualization किया जा सके।

सिविल सर्जन डॉ संजय जैन ने बताया कि पहले ये सुविधा केवल मेडिकल कॉलेजों तक सीमित थी। सरकार द्वारा जिला अस्पतालों में इस सेवा का विस्तार किया जा रहा है, जिसके क्रम में भोपाल के जिला अस्पताल में ये यूनिट स्थपित की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि ये जांच ट्यूबरक्लोसिस, लंग कैंसर, बार-बार होने वाले इन्फेक्शन, निमोनिया, अनेक्सप्लेंड कफ या खून आना (hemoptysis) जैसी समस्याओं में बेहद उपयोगी है।

इसके साथ ही बायप्सी के सैंपल लेना, टिश्यू बायप्सी लेकर इन्फेक्शन या कैंसर कन्फर्म करना, करना, BAL (Bronchoalveolar lavage) से infection identify करना जैसी सेवाएं भी वीडियो ब्रोंकोस्कॉपी से मिल सकेंगी।
#Bhopal

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights