चाणक्य न्यूज़ इंडिया
जिला ब्यूरो राजेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
भोपाल/लटेरी। मध्यप्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेश मुख्यालय भोपाल में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में संगठन का विस्तार करते हुए विदिशा जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई। यह नियुक्तियां प्रदेश अध्यक्ष शलभ भदौरिया के निर्देशानुसार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष व भोपाल संभाग प्रभारी दिलीप सिंह भदौरिया की अनुशंसा पर की गई हैं।
प्रमुख नियुक्तियां:
संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए विदिशा जिले की कमान निम्नलिखित अनुभवी चेहरों को सौंपी गई है:
डॉ. शैलेन्द्र कटरिया (विदिशा): जिला अध्यक्ष
मुजीब खान (लटेरी): जिला कार्यकारी अध्यक्ष
सुधाकर राव (कुरवाई): जिला महासचिव
वरिष्ठों की उपस्थिति में हुआ स्वागत
भोपाल में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष शिशुपाल सिंह तोमर, छानबीन समिति के प्रदेश संयोजक शरल भदौरिया एवं सह-संोजक दया प्रसाद विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इसके साथ ही कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार एम.जेड. खान, शान मियां, योगेंद्र सिंह तोमर सहित लटेरी से आकाश सोनी और केशर खान ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
संगठन की मजबूती पर जोर
बैठक के दौरान वक्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए आह्वान किया कि वे संगठन की रीति-नीति के अनुसार कार्य करें। प्राथमिकताएं स्पष्ट की गईं:
कार्यकर्ताओं का समन्वय: सभी पत्रकार साथियों को एकजुट होकर साथ लेकर चलना।
सक्रियता: जनहित के मुद्दों पर पत्रकारिता के माध्यम से शासन-प्रशासन का ध्यान आकर्षित करना।
संगठन विस्तार: जिले में संगठन की जड़ों को और अधिक मजबूत बनाना।
लिया संकल्प
नवनियुक्त जिला कार्यकारी अध्यक्ष मुजीब खान एवं अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति पूर्ण निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने संकल्प लिया कि वे पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे और विदिशा जिले में संगठन को एक नई दिशा और ऊंचाई प्रदान करेंगे।जिला ब्यूरो राजेंद्र विश्वकर्मा की रिपोर्ट
