लटेरी पुलिस की प्रभावी कार्रवाई —हत्या के मामले में डेढ़ साल से फरार ₹10,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार

[metaslider id="122"]

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
जिला ब्यूरो राजेंद्र विश्वकर्मा विश्वकर्मा की रिपोर्ट

थाना लटेरी पुलिस द्वारा गंभीर अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए हत्या के प्रकरण में डेढ़ साल से फरार चल रहे ₹10,000 के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी के निर्देशन में जिले में चोरी, नकबजनी एवं अन्य गंभीर अपराधों की रोकथाम हेतु लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) लटेरी श्री अमरेश बोहरे के मार्गदर्शन में थाना लटेरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महत्वपूर्ण सफलता अर्जित की।

➡️घटना का संक्षिप्त विवरण:
फरियादी अब्दूल कदीर खाँ निवासी ग्राम मलनिया द्वारा दिनांक 21.11.2024 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह सिद्दिक खाँ के साथ ट्रैक्टर से खेत की जुताई हेतु जा रहा था। रास्ते में कुए के पास पूर्व से घात लगाकर बैठे आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते एक राय होकर लाठी-डंडों एवं भालों से हमला कर दिया। इस दौरान मुजीम खाँ द्वारा सिद्दिक खाँ पर भाला से जानलेवा वार किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। बाद में उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना लटेरी में अपराध क्रमांक 309/24 धारा 296(b), 115(2), 351(3), 191(1), 191(2), 190, 109(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई तथा बाद में धारा 103(1) बीएनएस जोड़ी गई।

➡️गिरफ्तारी की कार्यवाही:
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर लगातार प्रयास करते हुए दिनांक 06.04.2026 को ₹10,000 के इनामी फरार आरोपी रफीक खाँ को गिरफ्तार किया गया।

➡️आरोपी की जानकारी:
रफीक खाँ पिता अहमद खाँ, उम्र 41 वर्ष, निवासी ग्राम मलनिया, थाना लटेरी, जिला विदिशा। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

➡️सराहनीय भूमिका:
उपनिरीक्षक जय कुमार सिंह (थाना प्रभारी), उपनिरीक्षक अनिल राय, प्रधान आरक्षक खुशी लाल दांगी, आरक्षक अमर दांगी, आरक्षक मोहन सोलंकी, आरक्षक राहुल, सैनिक नंदकिशोर लोधी एवं सैनिक कमल की सराहनीय भूमिका रही

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights