मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी बैंक डकैती

[metaslider id="122"]

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में शुक्रवार दोपहर एक बड़ी बैंक डकैती ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी। बैढ़न स्थित बैंक ऑफ महाराष्ट्र की शाखा में करीब 1 बजे 5 हथियारबंद बदमाश घुसे और महज 15 मिनट में पूरी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।

बदमाश पहले दो की संख्या में अंदर आए, कर्मचारियों और ग्राहकों को बंधक बनाया, फिर तीन और साथी पहुंच गए। बंदूक के दम पर पूरे बैंक को कब्जे में लेकर कैश और लॉकर की चाबी ली गई। विरोध करने पर मारपीट भी की गई। इस दौरान बैंक में मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई।

बताया जा रहा है कि आरोपी करीब 9-10 किलो सोना और लगभग 20 लाख रुपये नकद लूटकर ले गए। यह सोना ग्राहकों का था, जिसे बैंक में गिरवी रखा गया था। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बदमाश पिट्ठू बैग और बड़े थैले में सारा माल भरकर भागे।

घटना के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव ने तुरंत संज्ञान लिया। रीवा रेंज के आईजी गौरव राजपूत और डीजीपी कैलाश मकवाना मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज जारी कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है और आम लोगों से मदद मांगी है। सूचना देने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं – 8770063884, 7049134457, 7587636693।

फिलहाल शहर के सभी एग्जिट पॉइंट्स पर नाकाबंदी कर दी गई है और पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुटी है।

#Singrauli #MPNews #BankRobbery #BreakingNews #CrimeNews #HindiNews

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights