साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी • अमेरिका के नागरिकों से करते थे ठगी • 42 आरोपियों को किया गया गिरफ्तार

[metaslider id="122"]

स्लग- साइबर ठग खुलासा
सिटी : रायपुर

एंकर – राजधानी रायपुर में अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी करने वाले अवैध कॉल सेंटर गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। फाफड़ीह राजेंद्र नगर स्थित तीन कॉल सेंटरों पर क्राइम ब्रांच ने छापा मारकर 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी अमेरिका के लोगों को निशाना बनाकर करोड़ो की ठगी करते थे। मौके से कई लैपटॉप, दस्तावेज और अन्य उपकरण बरामद किए गए
रायपुर डीसीपी क्राइम ब्रांच स्मृतिक राजनाला ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि इन सभी का अलग-अलग कॉल सेंटर संचालित था। इनमें दो कॉल सेंटर फाफाडीह स्थित पिथालिया कॉम्प्लेक्स में और एक न्यू राजेंद्र नगर के अंजनी टावर के पास चल रहा था। सूचना मिलने पर क्राइम ब्रांच की टीम ने छापा मारकर 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी गुजरात, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, मेघालय, हरियाणा और पंजाब जैसे विभिन्न राज्यों के रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके पास से 67 मोबाइल फोन, 18 लैपटॉप, 28 कंप्यूटर सेट और अन्य दस्तावेज बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 16 लाख 53 हजार रुपए है। जांच में सामने आया कि इनका मुख्य मास्टरमाइंड अहमदाबाद में रहता है। सभी आरोपी 15,000 रुपए वेतन और कमीशन पर काम करते थे, सभी ने 10वीं 12वीं ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की है और इंग्लिश की स्क्रिप्ट पढ़कर अमेरिका के लोगों से बात कर साइबर ठगी करते थे।

स्मृतिक राजनाला, DCP क्राइम एंड साइबर, रायपुर

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights