लोकेशन – नेवनार
स्लग – अष्टमी पर चंडी माता मंदिर में उमड़ा जनसैलाब
एंकर:
चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर आज अष्टमी के दिन सिद्धि पीठ चंडी माता मंदिर, नेवनार में आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। दूर-दूर से पहुंचे भक्तों ने मां चंडी के दरबार में पूजा-अर्चना कर अपनी मनोकामनाएं मांगी
मंदिर परिसर पूरी तरह भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भक्तों द्वारा माता रानी के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बताया जा रहा है कि यहां मां चंडी अपने भक्तों की हर मनोकामना पूर्ण करती हैं, यही कारण है कि हर साल यहां श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
इस वर्ष अष्टमी के अवसर पर विशेष रूप से 351 ज्योतियां प्रज्ज्वलित की गई हैं, जो श्रद्धा और विश्वास का प्रतीक मानी जाती हैं। जलती हुई इन ज्योतियों ने मंदिर परिसर को और भी दिव्य और आकर्षक बना दिया।
अष्टमी के पावन दिन मंदिर में भंडारे का भी भव्य आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में पूड़ी, सब्जी और खीर का वितरण किया गया। भक्तों ने बड़े ही श्रद्धा भाव से प्रसाद ग्रहण कर माता का आशीर्वाद लिया।
मंदिर के पुजारी ने बताया कि चंडी माता का यह मंदिर काफी प्राचीन है और इसकी सेवा परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। उनके अनुसार, “जब हमारे दादा-गुरु यहां आए थे, तभी से यह सेवा शुरू हुई और आज तक लगातार जारी है। अब हमारी तीसरी पीढ़ी भी माता की सेवा में समर्पित है।”
स्थानीय लोगों के अनुसार, नेवनार में स्थित यह सिद्धि पीठ चंडी माता मंदिर क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र बन चुका है। हर साल नवरात्रि में यहां भक्तों की भीड़ लगातार बढ़ रही है, जिससे मंदिर की महिमा और भी बढ़ती जा रही है।
कुल मिलाकर अष्टमी के दिन चंडी माता मंदिर में आस्था, भक्ति और सेवा का अनोखा संगम देखने को मिला, जहां हर भक्त माता के दरबार से संतोष और विश्वास लेकर लौटता नजर आया।
नवरात्रि के पावन अवसर पर आज अष्टमी के दिन सिद्धि पीठ चंडी माता मंदिर,
[metaslider id="122"]
