लटेरी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध सागौन के साथ दो मोटरसाइकिलें जब्त

[metaslider id="122"]

लटेरी | क्षेत्र में वन संपदा की सुरक्षा और माफियाओं पर नकेल कसने के लिए वन विभाग अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। वन मंडल अधिकारी (DFO) हेमंत यादव के निर्देशन में लटेरी दक्षिण वन परिक्षेत्र में अवैध कटाई और अतिक्रमण के खिलाफ अभियान को और तेज कर दिया गया है।
तिलोनी बीट में घेराबंदी कर पकड़ा जखीरा
ताजा मामला बीट तिलोनी का है, जहाँ वन विभाग की विशेष गश्ती टीम ने मुखबिर की सूचना पर मुस्तैदी दिखाते हुए अवैध परिवहन कर रहे माफियाओं को घेराबंदी कर दबोचा। इस कार्रवाई के दौरान विभाग ने मौके से निम्नलिखित जब्ती की है:
अवैध सागौन: 15 नग (कटे हुए सिली/लट्ठे)
वाहन: तस्करी में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिलें
कुल अनुमानित कीमत: लगभग 24 हजार रुपए
वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज
पकड़े गए सामान को जब्त कर आरोपियों के विरुद्ध वन अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। विभागीय अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में वन संपदा को नुकसान पहुँचाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
“वन संपदा की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में सघन निगरानी और गश्त लगातार जारी रहेगी। अवैध गतिविधियों में लिप्त पाए जाने वाले लोगों पर भविष्य में भी इसी तरह सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights