🔳आवास निर्माण में रुचि न दिखाने वाले 1304 हितग्राहियों के पोर्टल से कटेंगे नाम
मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
🔳जिला पंचायत सीईओ कौर ने 5 मार्च तक हितग्राहियों का पुर्नसत्यापन करने के दिये निर्देश

🔳कटनी – प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत किस्त प्रदान करने के बाद भी जिले के जिन 1304 हितग्राहियों ने अभी तक आवास निर्माण नहीं किया है, उन्हें अंतिम अवसर प्रदान करते हुए जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर ने सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को 5 मार्च तक इन सभी हितग्राहियों का पुर्नसत्यापन सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत वर्ष 2016-17 से 2021-22 तक के ऐसे आवास हितग्राही जो किस्त प्राप्त होने के लगभग 4 से 8 वर्ष बाद भी आवास निर्माण प्रारंभ नहीं किया है, उन्हें शासन के निर्देशानुसार केटेगरी ए, बी और सी में चिन्हित किया गया था। ऐसे हितग्राही जिनकी रुचि अभी भी प्राप्त किस्त उपरांत आवास निर्माण में नहीं है, पुर्नसत्यापन उपरांत उन्हे पोर्टल से डिलीट किया जाना है, जिसके उपरांत उन्हे न तो आगामी किस्त की राशि, न ही अन्य नवीन आवास का भविष्य में लाभ मिल पायेगा।
जनपद पंचायतवार स्थिति के अनुसार सबसे अधिक ढीमरखेड़ा में 293 और विजयराघवगढ़ में 281 ऐसे मामले सामने आए हैं। इसी प्रकार बहोरीबंद में 273, बड़वारा में 175, रीठी में 152 और कटनी में 130 ऐसे प्रकरण हैं।
नाम कटने पर नहीं मिलेगा भविष्य में लाभ
पोर्टल से नाम हटा दिए जाने के बाद इन हितग्राहियों को न तो वर्तमान आवास की अगली किस्त मिलेगी और न ही भविष्य में किसी नवीन आवास योजना का लाभ मिल सकेगा। प्रशासन ने इच्छुक हितग्राहियों को निर्माण कार्य तत्काल शुरू कर अगली किस्त प्राप्त करने का अंतिम अवसर दिया है
#कटनी
