दमोह जिले में स्थित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में आज से टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया

[metaslider id="122"]

यह अभियान बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा
===मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
जिले में स्थित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में आज से टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया
===
अजमेर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा राष्ट्रीय HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ
===

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने आज अजमेर से देशव्यापी HPV (Human Papilloma Virus) टीकाकरण अभियान का शुभारंभ किया। यह विशेष अभियान अगले 90 दिनों तक पूरे देश में संचालित किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षित करना है।

HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) एक खतरनाक वायरस है, जिसके संक्रमण से महिलाओं में गर्भाशय का कैंसर (सर्वाइकल कैंसर) होने का खतरा बढ़ जाता है। सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाले प्रमुख कैंसरों में से एक है। इस बीमारी की रोकथाम के लिए HPV वैक्सीन एक प्रभावी और सुरक्षित उपाय है। यह वर्तमान में कैंसर से बचाव हेतु उपलब्ध एकमात्र वैक्सीन है। अभियान के तहत उन बालिकाओं को टीकाकरण किया जाएगा जिन्होंने अपना 14वाँ जन्मदिन मना लिया है, लेकिन अभी 15वाँ जन्मदिन नहीं मनाया है। यह टीका पूरी तरह सुरक्षित एवं प्रभावी है।

जिले में आठ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर शुरुआत

जिले में स्थित 8 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं जिला चिकित्सालय में आज से टीकाकरण अभियान का विधिवत शुभारंभ किया गया। जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में समारोहपूर्वक कार्यक्रम आयोजित कर अभियान की शुरुआत की गई।

जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि जिन परिवारों की बेटियाँ 14 से 15 वर्ष की आयु वर्ग में आती हैं, वे उन्हें निकटतम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या जिला चिकित्सालय में लेकर जाएँ और HPV का टीकाकरण अवश्य कराएँ। उन्होंने कहा कि यह अभियान बेटियों के स्वस्थ भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से सुरक्षा प्रदान करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा।

90 दिवसीय विशेष अभियान

यह विशेष टीकाकरण अभियान आगामी 90 दिनों तक संचालित रहेगा। स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक प्रचार-प्रसार एवं जनजागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक बालिकाओं को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला प्रशासन ने सभी अभिभावकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे इस महत्वपूर्ण जनस्वास्थ्य अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाएँ और अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण सुनिश्चित करें।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights