लोकल को वोकल’ बनाने की दिशा में सार्थक कदम
== मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया
होली के अवसर पर समूहों ने महिला बसती गृह के पास मॉडल आंगनवाड़ी के समीप प्राइम लोकेशन पर लगाया आजीविका उत्पाद मेला
==

होली पर्व के मद्देनज़र महिला स्व-सहायता समूहों द्वारा आयोजित आजीविका मेले को जनप्रतिनिधियों और प्रशासन का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मेले में स्थानीय स्तर पर निर्मित हर्बल गुलाल, नमकीन, गुजिया, खोया, घी सहित विभिन्न उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। ज्ञात हो कि इस बार होली के अवसर पर महिला बस्ती गृह के पास मॉडल आंगनवाड़ी के समीप प्राइम लोकेशन पर मेला लगाया गया है।
दीपावली पर तहसील ग्राउंड में आजीविका मेला आयोजित किया गया था, जबकि इस बार होली के अवसर पर महिला बस्ती गृह के पास मॉडल आंगनवाड़ी के समीप प्राइम लोकेशन पर मेला लगाया गया है। यहाँ होली से संबंधित सभी सामग्री रंग, मिठाइयाँ और गुझिया उचित दामों पर एवं शुद्ध गुणवत्ता के साथ उपलब्ध हैं।
जिलेवासियों से अपील की कि वे होली की खरीदारी के लिए मेले में अवश्य आएँ। यदि नागरिकों की मांग अच्छी रही तो मेले को ‘रंगपंचमी’ तक बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। इससे स्व-सहायता समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और ‘लोकल को वोकल’ बनाने की दिशा में सार्थक कदम साबित होगा।
[metaslider id="122"]