NEW DELHI ऐसा देश जहां सिर्फ एक इंसान रहता है
कुत्ते टहलाकर हर महीने ₹4.5 लाख की कमाई; जानिए ऐसी 5 रोचक खबरें

ऐसा देश जहां सिर्फ एक इंसान रहता है। इतना ही नहीं उस देश का अपना पासपोर्ट, करेंसी और रॉयल फैमिली भी है। वहीं, महाराष्ट्र में एक शख्स कुत्ते टहलाने का काम करके लाखों रुपए कमा रहा है।
क्या आपने कभी ऐसे देश के बारे में सुना है जो सिर्फ 2 टेनिस कोर्ट जितना बड़ा है। उसकी अपनी करेंसी, पोस्ट स्टाम्प, संविधान और यहां तक कि अपना ‘राज परिवार’ भी है।
यह देश है- सीलैंड, जो इंग्लैंड से करीब 11 किलोमीटर दूर नॉर्थ-सी में मौजूद है। दरअसल, दूसरे विश्व युद्ध के दौरान ब्रिटेन ने एक समुद्री किला बनाया था, ताकि लंदन को जर्मनी के हमले से बचाया जा सके।
यह कॉन्क्रीट के 2 खंभों पर बना प्लेटफॉर्म है। उस समय इसे ‘हिज मैजेस्टीज रफ्स टॉवर’ कहा जाता था। सेकेंड वर्ल्ड वॉर खत्म होने के बाद इसे यूं ही छोड़ दिया गया।
ब्रिटिश आर्मी में मेजर रहे रॉय बेट्स ने 1967 में इस पर कब्जा कर लिया और एक आजाद देश घोषित कर दिया। नाम रखा सीलैंड… खुद को देश का प्रिंस और पत्नी जोन को प्रिंसेज घोषित कर दिया।

सीलैंड सात मंजिला टावर है। इस देश में घुसने का तरीका भी बड़ा अजीब है। समुद्र की सतह से 60 फीट ऊपर एक क्रेन से झूलते हुए अंदर जाना पड़ता है। यहां के एकमात्र स्थायी निवासी माइक बैरिंगटन हैं, जो आपका स्वागत करते हैं।
https://www.instagram.com/indiachanakyanews/reel/DMFWicgtZaq/
[metaslider id="122"]