विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया
मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी खंडवा दौरा
सीएम मोहन यादव कभी—कभी गजब की सादगी दिखाते हैं। खंडवा में पहुंचकर उन्होंने दादा दरबार पहुंचकर दर्शन पूजन किया, हवन कुंड में आहुतियां दीं, इसके बाद उन्होंने यहां का टिक्कड़ प्रसाद ग्रहण किया। प्रसादी के बाद बोले ‘अति आनंद’…सीएम ने यहां सार्वजनिक कार्यक्रम में कई सौगातों की घोषणा भी की है।
