BHOPAL कोर्ट में पेश होगा रेप का आरोपी chanakya NewsFebruary 27, 2025 BHOPAL [metaslider id="122"]BHOPAL कोर्ट में पेश होगा रेप का आरोपी BHOPAL भोपाल में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाली युवती से रेप करने वाले आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपी वेदांत कुम्मारे ने युवती से पिछले साल मैट्रिमोनियल ऐप पर पहचान कर उसे शादी का झांसा दिया। इसके बाद भोपाल के बागसेवनियां क्षेत्र की होटल में बुलाकर उससे शारीरिक संबंध बनाए थे। बागसेवनिया पुलिस के मुताबिक ई-7, अरेरा कॉलोनी में रहने वाली 22 वर्षीय युवती बीएससी ग्रेजुएट है और प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कर रही है। युवती के पिता व्यापारी हैं। https://x.com/chanakyalivetv मैट्रिमोनियल ऐप पर हुई पहचान युवती की शादी के लिए परिजनों ने मैट्रिमोनियल ऐप पर उसका रजिस्ट्रेशन करा रखा था। यहीं पर उसकी पहचान राजगढ़ के रहने वाले किराना कारोबारी आरोपी वेदांत कुम्मारे से हुई। दोनों के बीच पहले चैटिंग हुई, बाद में फोन पर बातचीत होने लगी। वहीं उनका दोस्ती के बाद प्रेम प्रसंग चालू हो गया। होटल बुलाकर शारीरिक संबंध बनाए आरोपी पिछले साल मई महीने में युवती से मुलाकात करने भोपाल आया। उसने बागसेवनिया क्षेत्र में होटल रूम लेकर युवती को वहां मिलने बुलाया। यहीं उसने लड़की को जल्द शादी करने का भरोसा दिलाया और उससे शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद दोनों के बीच फोन पर बात चलती रही। आरोपी वेदांत ने जनवरी महीने में लड़की को चरित्र पर सवाल खड़े करते हुए उससे बात बंद कर दी। उसने युवती का नंबर भी ब्लॉक कर दिया। किसी तरह से लड़की ने उससे संपर्क किया तो आरोपी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। तब पीड़िता ने थाने पहुंचकर युवक पर एफआईआर दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। [metaslider id="122"] Post Views: 161
BHOPAL भोपाल में महिला पर गर्म तेल डालकर हत्या [metaslider id=”122″]BHOPAL भोपाल में महिला पर गर्म तेल डालकर हत्या BHOPAL पुलिसकर्मियों ने रास्ते में उतारा, अस्पताल नहीं पहुंचाया; परिजन…
रायबरेली हुआ सड़क हादसा तेज रफ्तार सरकारी रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को मारी जोरदार टक्कर [metaslider id=”122″]ब्यूरो चीफ – शैलेंद्र मौर्या रायबरेली रायबरेली में हुआ सड़क हादसा तेज रफ्तार सरकारी रोडवेज बस ने बाइक सवार…
JAIPUR झुंझुनूं में मकान ढहने से महिला की मौत, युवक घायल [metaslider id=”122″]JAIPUR झुंझुनूं में मकान ढहने से महिला की मौत, युवक घायल भीमसागर डैम के गेट खोले, गावों के लिए…