BHOPAL गैस लीकेज से लगी आग, परिवार झुलसा chanakya NewsFebruary 27, 2025 BHOPAL [metaslider id="122"]BHOPAL गैस लीकेज से लगी आग, परिवार झुलसा BHOPAL भोपाल के बाग सेवनिया स्थित संत आसाराम फेस-1 में गैस सिलेंडर में लीकेज होने से एक ही परिवार के 11 सदस्य झुलस गए। इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला बुधवार का है। गुरुवार को सभी की हालत सामान्य बताई जा रही है। बताया जाता है कि शिवरात्रि की पूजा के दौरान यह घटना हुई। किचन में रखा सिलेंडर लीकेज होने लगा, जो घर में फैल गई। इस वजह से आग लग गई। जिससे घर के मालिक नवल किशोर शुक्ला उम्र 55 वर्ष, उनकी मां मनोरमा शुक्ला उम्र 80 वर्ष, पत्नी मोनिका शुक्ला उम्र 44 वर्ष बेटे राकेश शर्मा उम्र 35 वर्ष, बेटी श्रीधा उम्र 15 वर्ष समेत प्रभा किशोर शुक्ला उम्र 70 वर्ष, चंदेश त्रिपाठी उम्र 34 वर्ष और सुरेंद्र उचेनिया झुलस गए। विधानसभा में क्लर्क हैं शुक्ला नवल किशोर शुक्ला विधानसभा में क्लर्क हैं। शिवरात्रि के दिन उन्होंने अपने घर पर पूजा का आयोजन किया था। https://youtu.be/n0vDhBkYcPM जिसके चलते उनका पूरा परिवार मौजूद था। पूजा के दौरान घर के किचन में खाना बन रहा था। इतने में गैस के सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। इसके बाद उन्होंने गैस सिलेंडर बदल दिया और सिलेंडर को घर में ही रख दिया। बावजूद सिलेंडर से गैस लीक हो रही थी। पूजा के दिए की वजह से घर में फैली गैस ने आग पकड़ ली और सदस्य झुलस गए। पड़ोसियों ने आग पर काबू पाया। फायर बिग्रेड और पुलिस भी मौके पर पहुंची। इसके बाद परिजनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। [metaslider id="122"] Post Views: 253
दमोह प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया ने शहर के विभिन्न स्थलों का औचक निरीक्षण किया। [metaslider id=”122″]प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल एवं विधायक दमोह जयंत कुमार मलैया ने शहर…
DAMOH कर्मचारियों के आवेदनों पर हुई जन सुनवाई [metaslider id=”122″] DAMOH कर्मचारियों के आवेदनों पर हुई जन सुनवाई 12 आधार कार्ड, 07 आयुष्मान कार्ड एवं 158 व्यक्तियों की…
बात खरी है सीएम के मंच पर कांग्रेस विधायक का जबरन भाषण: [metaslider id=”122″]संसद में दिग्विजय भावुक, बोले- न मैं टायर्ड, न रिटायर्ड; शिवराज को बतोलेबाज कहने पर टीचर सस्पेंड विदाई भाषण…