rajgarh जिला ब्यूरो हेड राजू बैरागी की रिपोर्ट
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वाडिवा ने जिले के सभी खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को जिले में नियम विरूद्ध संचालित चिकित्सा क्लीनिकों, पैथोलॉजी लेब, झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ध अभियान चलाकर एक सप्ताह में नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने सभी चिकित्सा अधिकारियों से कहा कि इस संबंध में की गई कार्रवाई का बिन्दु वार प्रतिवेदन उपलब्ध कराया जाए।
