rajgarh पुलिस ने विधार्थियो क़ो यातायात नियमों की जानकारी दी चलाया जागरूकता अभियान

rajgarh

rajgarh

[metaslider id="122"]

rajgarh जिला ब्यूरो हेड राजू बैरागी की रिपोर्ट

पुलिस अधीक्षक राजगढ़ आदित्य मिश्रा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आलोक कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में यातायात नियम एवं सड़क दुर्घटनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए यातायात जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है अभियान में यातायात पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज एंव कोचिंग सेंटर इत्यादि में जाकर विद्यार्थियों को सुरक्षित वाहन चलाने के नियम बताने के साथ-साथ वाहन से संबंधित महत्वपूर्ण दस्तावेजों की भी जानकारी दी जा रही है ।
स्वामी विवेकानंद स्कूल राजगढ़, सी.एम.राईज स्कूल ब्यावरा एंव सत्यमेव डिफेंस एकेडमी ब्यावरा के लगभग 600 विद्यार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी दी गई
यातायात जागरूकता अभियान के दौरान यातायात पुलिस द्वारा लगातार स्कूल एवं अन्य संस्थाओं में जाकर यातायात नियम की जानकारी दीजिए दी जा रही है एवं साथ में यातायात नियमों को पालन करने के लिए उन्हें प्रेरित किया जा रहा है यातायात पुलिस द्वारा स्वामी विवेकानंद स्कूल राजगढ़ में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर बच्चों को यातायात से संबंधित जानकारी दी गई एवं उन्हें पालन करने के लिए भी प्रेरित किया गया । कार्यक्रम के दौरान बच्चों से यातायात से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे गए एंव सही उत्तर देने वाले बच्चों को यातायात पुलिस की ओर से प्रोत्साहन के रूप में गिफ्ट स्वरूप पेन भेंट किए गए एवं सी.एम.राइस स्कूल ब्यावरा के बच्चों को भी विस्तृत रूप से यातायात नियमों को पालन करने के लिए जानकारी दी गई एवं समझाया गया कि जो विद्यार्थी 18 वर्ष से कम आयु के हैं उन्हें किसी भी प्रकार का वाहन चलाने की पात्रता नहीं है और 18 वर्ष से अधिक आयु के बच्चों को लाइसेंस बनवाने के लिए भी समझाइए दी गई ।
अभियान में ब्यावरा स्थित सत्यमेव डिफेंस एकेडमी में प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं को भी सड़क में चलने के नियमों से अवगत कराया और साथ में बताया गया कि हाईवे पर मोटरसाइकिल चलाते समय यातायात के किस प्रकार की बातों का ध्यान रखना चाहिए l

गुड सेमरिटन योजना
अभियान के दौरान लोगों को बताया गया कि दुर्घटना में घायल व्यक्तियों को गोल्डन ऑवर में प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी चिकित्सालय में उपचार हेतु दाखिल किया जाता है जिसके कारण घायल व्यक्ति की जान बच जाती है तो बचाने वाले व्यक्ति को शासन द्वारा मदद के लिए प्रोत्साहन स्वरूप ₹5000 राशि से पुरस्कृत किया जाता है । लोगों को यह भी बताया गया कि इस योजना के संबंध में अपने दोस्तों, रिश्तेदारों एवं पड़ोसियों से भी को भी अवगत कराऐ ताकि किसी अंजन घायल व्यक्ति की समय पर उपचार कराया जा सके और उसकी जान बचा सकें

हिट एंड रन 2022 प्रतिकर योजना
अभियान के दौरान लोगों को हिट एंड रन से संबंधित दुर्घटनाओं के बारे में बताया गया और साथ में यह भी बताया गया कि हिट एंड रन के मामलों में यदि किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिजनों को सहायता राशि के स्वरूप में 2 लाख रुपये एवं गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को ₹50000 राशि सरकार द्वारा मदद स्वरूप जाती है यातायात पुलिस राजगढ़ सदैव जनता की सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights