टीकमगढ़ लोकसभा को लेकर चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ने की बैठक,
23 को आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्छ पहुंचेंगे टीकमगढ़
क्षेत्र में भाजपा का वोट शेयर बढ़ सके इसकी चिंता सभी कार्यकर्ताओं को करनी है – महेंद्र सिंह।
* टीकमगढ़। आज स्थानीय जिला भाजपा कार्यालय में मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह ने टीकमगढ़ लोकसभा को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें उन्होंने 23 तारीख को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन व सभा स्थल की जानकारी ली। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि आज यह महत्वपूर्ण बैठक भाजपा कार्यालय में आयोजित हुई जिसमें प्रमुख रूप से मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी महेंद्र सिंह शामिल हुए साथ ही मुख्य अतिथि के रूप में सागर संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना, लोकसभा संयोजक विवेक चतुर्वेदी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, पूर्व विधायक राहुल सिंह लोधी, पूर्व जिला अध्यक्ष भाजपा कौशल किशोर भट्ट , गोविंद बिहारी अग्रवाल व समस्त वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में 23 तारीख को लोकसभा भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र कुमार के समर्थन में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के आगमन व राजेंद्र पार्क में सभा स्थल के संबंध में चर्चा हुई। लोकसभा चुनाव प्रभारी मध्यप्रदेश महेंद्र सिंह ने प्रमुख कार्यकर्ताओं व पदाधिकारीयों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है, लाभार्थी संपर्क , वाहन रैली, चुनावी जनसंपर्क के तहत लोगों से समन्वय के साथ वोट की अपील करना, ज्यादा से ज्यादा क्षेत्र में भाजपा का वोट शेयर बढ़े इसकी चिंता सभी कार्यकर्ताओं को करनी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व राष्ट्रपति महोदय का संदेश लोगों तक पहुंचे।
कविन्द पटैरिया पत्रकार
जिला ब्यूरो टीकमगढ़ म प्र
[metaslider id="122"]