SVEEP अभियान के तहत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
शम्स तबरेज खान, चाणक्य न्यूज इंडिया ब्यूरो चीफ महराजगंज।
SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) अभियान के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को आज कलेक्ट्रेट में प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में मतदाता जागरूकता बढ़ाना तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना है।
प्रशस्ति पत्र प्राप्त कर छात्र-छात्राओं में उत्साह एवं प्रसन्नता देखने को मिली।

