*थाना लवकुशनगर में कानून का राज: टीआई त्रिवेन्द्र त्रिवेदी की मुस्तैदी से जुआ और अपराधों पर लगी लगाम*
*!!.अपराधियों के लिए काल बने थाना लवकुशनगर के थाना प्रभारी त्रिवेन्द्र त्रिवेदी: निष्पक्ष कार्यशैली से जनता सुरक्षित.!!*
*
मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में थाना लवकुशनगर की कमान संभालने के बाद से थाना प्रभारी त्रिवेन्द्र त्रिवेदी क्षेत्र में जनसुरक्षा को लेकर पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहे हैं। अपनी जान जोखिम में डालकर आम जनता को हर संभावित खतरे से आगाह करने और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वे लगातार तत्परता से कार्य कर रहे हैं।
*अपराधियों पर पैनी नजर और सख्त कार्रवाई*
पुलिस अधीक्षक एवं वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करते हुए थाना लवकुशनगर के थाना प्रभारी त्रिवेदी ने क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस की पैनी नजर और निरंतर गश्त के कारण अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग रहा है। विशेष रूप से क्षेत्र में चल रहे जुआ के अड्डों और अन्य अपराधों पर लगाम लगाने में लवकुशनगर पुलिस को लगातार सफलता मिल रही है।
*दबंग और निष्पक्ष कार्यप्रणाली से बढ़ा जनता का विश्वास*
अपनी दबंग और निष्पक्ष छवि के लिए पहचाने जाने वाले टीआइ त्रिवेन्द्र त्रिवेदी के नेतृत्व में पुलिस की कार्यशैली से जहां एक ओर आम नागरिकों में सुरक्षा का भाव मजबूत हुआ है, वहीं दूसरी ओर असामाजिक तत्वों और अपराधियों में कानून का खौफ साफ देखा जा सकता है।
छतरपुर थाना लवकुशनगर में कानून का राज: टीआई त्रिवेन्द्र त्रिवेदी की मुस्तैदी से जुआ और अपराधों पर लगी लगाम*
[metaslider id="122"]
