दमोह खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा ग्राम गैसाबाद एवं बांसा तारखेड़ा स्थित किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण

[metaslider id="122"]

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा ग्राम गैसाबाद एवं बांसा तारखेड़ा स्थित किराना दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण
==
कुकिंग ऑइल, साबूदाना, अरहर दाल एवं गुलाब जामुन मिक्स के लिए गए नमूने,
==
गुणवत्ता जांच हेतु खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूने
====

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा ग्राम गैसाबाद एवं बांसा तारखेड़ा स्थित किराना दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण की कार्यवाही में ग्राम गैसाबाद स्थित विमलेश किराना का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित शाही ब्रांड गुलाब जामुन इंस्टेंट मिक्स के नमूने जांच हेतु लिए गए। उक्त विमलेश किराना से अमानक खाद्य सामग्री विक्रय किए जाने की सी.एम हेल्पलाइन में शिकायत की गई थी। शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा किराना दुकान का निरीक्षण किया गया। इसी तरह ग्राम बांसा तारखेड़ा स्थित पारस किराना का निरीक्षण किया गया। परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित पुष्पकली ब्रांड राइस ब्रान ऑइल के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह विपिन किराना का निरीक्षण करके साबूदाना एवं अरहर दाल के नमूने जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश चौबे एवं माधवी बुधौलिया द्वारा खाद्य सामग्री की गुणवत्ता जांच मैजिक बॉक्स से की गई।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights