मप्र रटेड हेड एस के पटैल चाणक्य न्यूज़ इंडिया दमोह मड़ियादो पुलिस द्वारा ग्राम काईखेड़ा में जनचौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा

[metaslider id="122"]

मड़ियादो पुलिस द्वारा ग्राम काईखेड़ा में जनचौपाल आयोजित, ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई चर्चा

मड़ियादो। पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा ग्रामीणों की समस्याओं व शिकायतों के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मड़ियादो थाना पुलिस द्वारा ग्राम काईखेड़ा में जनचौपाल का आयोजन किया गया।

जनचौपाल के दौरान थाना प्रभारी प्रीति पांडे ने ग्रामीणों से सीधा संवाद करते हुए उनकी समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। कई मामलों के शीघ्र समाधान के लिए उन्होंने मौके पर ही संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

इस अवसर पर थाना प्रभारी ने ग्रामीणों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करते हुए वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाने की अपील की। साथ ही, सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की जान बचाने और उन्हें समय पर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ‘पीएम राहत’ एवं ‘राहगीर योजना’ के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सड़क पर कोई भी घायल व्यक्ति दिखे तो बिना किसी डर या संकोच के तत्काल उसकी मदद करें तथा पुलिस को सूचित करें, क्योंकि दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की मदद करने वाले नागरिक को किसी भी प्रकार से परेशान नहीं किया जाता है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत सरपंच भुवानी पटेल, द्वारका पटेल, एडवोकेट मुरारी लाल पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्राम के गणमान्य नागरिक तथा पुलिस विभाग से प्रधान आरक्षक रनमत सिंह और निशांत वैष्णव उपस्थित रहे।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights