मप्र रटेड हेड एस के पटैल दमोह सकोर शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

[metaslider id="122"]

सकोर शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु

बर्धा। सकोर स्थित शिव मंदिर परिसर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ जारी है। वृंदावन से पधारे कथा वाचक पंडित गणेशानंद जी शास्त्री महाराज द्वारा श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, धर्म, सदाचार एवं जीवन में आध्यात्मिकता के महत्व का विस्तार से वर्णन किया जा रहा है।
कथा श्रवण के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति बनी हुई है। कथा के दौरान भक्ति और धार्मिक वातावरण देखने को मिल रहा है। वहीं मध्य प्रदेश राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया (बाबा जी) भी कथा मंच पर मौजूद रहे। उनकी उपस्थिति में श्रद्धालुओं ने कथा का श्रवण किया।
श्रीमद्भागवत कथा के माध्यम से लोगों को धर्म, संस्कार, प्रेम, सद्भाव एवं मानव जीवन के मूल्यों का संदेश दिया जा रहा है। मंदिर परिसर में आयोजित यह धार्मिक कार्यक्रम क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्मिक चेतना का वातावरण बना रहा

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights