लुधियाना में 3200 करोड़ की नहरी जल योजना पर BJP ने उठाए सवाल

[metaslider id="122"]

नहरी पानी की सप्लाई के नाम पर पंजाब सरकार की 3,200 करोड़

की योजना बिना उचित योजना के बर्बाद होने का खतरा : परवीन बंसल

लुधियाना: भाजपा नेता परवीन बंसल ने लुधियाना शहर में नहरी पानी की सप्लाई के लिए चलाई जा रही योजना को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लुधियाना में नहरी पानी के उपयोग को बढ़ावा देने और भूजल स्तर को ऊपर उठाने के उद्देश्य से लगभग 3,200 करोड़ के फंड उपलब्ध करवाए गए हैं। मेयर द्वारा इस प्रोजेक्ट का 50 प्रतिशत से अधिक काम पूरा होने के दावे किए जा रहे हैं, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों से बिल्कुल अलग दिखाई दे रही है।


परवीन बंसल ने कहा कि शहर में बड़ी-बड़ी पानी की टंकियां तो बनाई जा रही हैं, लेकिन इन टंकियों के अलावा पानी के उचित वितरण के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे और पाइपलाइन नेटवर्क का काम अभी बाकी है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि टंकियों का निर्माण भी किसी ठोस योजना और वास्तविक आवश्यकता के अनुसार नहीं किया जा रहा है।
उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सलेम टाबरी के नजदीक लगभग 100 मीटर के दायरे में छह पानी की टंकियां बनाई जा रही हैं। सवाल यह है कि जब एक ही क्षेत्र में इतनी सारी टंकियां बनाई जा रही हैं, तो शहर के दूर-दराज के वार्डों तक पानी की सप्लाई कैसे पहुंचेगी? क्या अधिकारियों ने पानी के दबाव, पाइपों की क्षमता और विभिन्न क्षेत्रों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कोई तकनीकी सर्वेक्षण किया है?
उन्होंने कहा कि यह कोई बहुत जटिल विषय नहीं है।

एक आम व्यक्ति भी समझ सकता है कि पानी के उचित वितरण के लिए टंकियों का स्थान, उनकी क्षमता और पाइपलाइन नेटवर्क पूरे शहर की जरूरतों के अनुसार तैयार किया जाना चाहिए। लेकिन अफसोस की बात है कि राजनीतिक दबाव में अधिकारी अपनी तकनीकी राय देने के बजाय राजनीतिक नेताओं की हां में हां मिलाने को प्राथमिकता दे रहे हैं।
परवीन बंसल ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि जिस प्रकार बूढ़े नाले की सफाई और सौंदर्यीकरण के नाम पर लगभग ₹650 करोड़ खर्च किए जाने के बावजूद लोगों को अपेक्षित परिणाम नहीं मिले, उसी प्रकार बिना उचित योजना के ₹3,200 करोड़ की यह महत्वपूर्ण योजना भी बर्बाद होने का खतरा है।
उन्होंने कहा कि देश के लोगों की मेहनत की कमाई और जनता का पैसा राजनीतिक दबाव, निजी हितों या अधूरी समझ के आधार पर नहीं, बल्कि विशेषज्ञों की सलाह और पूरी योजना के अनुसार खर्च किया जाना चाहिए।
उन्होंने आगे कहा कि केंद्र सरकार पंजाब के विकास के लिए लगातार नई योजनाएं और फंड उपलब्ध करवा रही है, लेकिन पंजाब की मौजूदा आम आदमी पार्टी सरकार की गैर-जिम्मेदाराना कार्यप्रणाली के कारण इन योजनाओं का पूरा लाभ पंजाब के लोगों तक नहीं पहुंच पा रहा है।


परवीन बंसल ने मांग की कि:
लुधियाना में बनाई जा रही सभी पानी की टंकियों के स्थान और उनकी आवश्यकता का तकनीकी मूल्यांकन करवाया जाए।
पूरे शहर की जल आपूर्ति का मास्टर प्लान सार्वजनिक किया जाए।
पाइपलाइन नेटवर्क, पानी के दबाव और दूर-दराज के वार्डों तक पानी पहुंचाने की क्षमता की जांच करवाई जाए।
प्रोजेक्ट की वर्तमान प्रगति और खर्च किए गए फंड का पूरा विवरण जनता के सामने रखा जाए।
किसी भी प्रकार की और बर्बादी होने से पहले विशेषज्ञों की सलाह से आवश्यक बदलाव किए जाएं।
अंत में उन्होंने लुधियाना निवासियों से अपील की कि शहर और पंजाब के हितों की रक्षा के लिए सभी लोग एकजुट होकर सरकार से जवाबदेही की मांग करें। पंजाब का पैसा पंजाब के विकास पर खर्च होना चाहिए, न कि गलत फैसलों की भेंट चढ़ना चाहिए।
आइए, मिलकर पंजाब के हितों की रक्षा करें और एक  नए खुशहाल एवं विकसित पंजाब का निर्माण करें।
परवीन बंसल
जय हिंद! जय भारत!

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights