छतरपुर का यह नया चिकित्सा महाविद्यालय बुंदेलखंड अंचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। – डॉ अमरदीप राय, डीन

[metaslider id="122"]

छतरपुर का यह नया चिकित्सा महाविद्यालय बुंदेलखंड अंचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। – डॉ अमरदीप राय, डीन

शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छतरपुर में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

छतरपुर। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय छतरपुर के नौगांव रोड स्थित परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। मुख्य समारोह में चिकित्सा महाविद्यालय के डीन डॉ. अमरदीप राय ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इसके पश्चात उपस्थित चिकित्सकों, चिकित्सा स्टाफ एवं नागरिकों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान गाया।

समारोह को संबोधित करते हुए डीन डॉ. अमरदीप राय ने कहा कि छतरपुर का यह नया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल बुंदेलखंड अंचल के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि साबित होगा। उन्होंने कहा, “यह चिकित्सा महाविद्यालय और अस्पताल न केवल क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का व्यापक विस्तार करेगा, बल्कि भविष्य के योग्य एवं समर्पित चिकित्सक तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।” उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं को गरीब एवं जरूरतमंद लोगों तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की प्रतिबद्धता भी व्यक्त की।

समारोह में अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. अभिनव शर्मा, मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. सुवर्ण सागर बाजपेयी, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ डॉ. विशाल श्रीवास्तव एवं मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नवनीत तिवारी सहित चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर छतरपुर के गणमान्य नागरिक एवं प्रबुद्धजन भी उपस्थित रहे। उपस्थित अतिथियों ने चिकित्सा महाविद्यालय की प्रगति तथा क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण की दिशा में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

कार्यक्रम के समापन पर उपस्थितजनों को मिठाई वितरित की गई।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights