मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने हरई (सिंगौरगढ़) एवं तेजगढ़ में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

[metaslider id="122"]

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के तहत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने हरई (सिंगौरगढ़) एवं तेजगढ़ में व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन बेहतर मिला,

छात्रों को निरीक्षण के बाद मिली शेष पुस्तकें

गौशाला में भी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं
===

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं की वास्तविक स्थिति का मौके पर जाकर जायजा लेना तथा सामने आने वाली समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है। इसी क्रम में आज कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा हरई (सिंगौरगढ़) एवं तेजगढ़ क्षेत्र में विभिन्न शासकीय संस्थानों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जमीनी स्थिति का जायजा लिया गया। इस दौरान हरई (सिंगौरगढ़) के आंगनवाड़ी केंद्र, माध्यमिक शाला एवं गौशाला तथा तेजगढ़ के स्वास्थ्य केंद्र और छात्रावास का निरीक्षण किया गया।

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि निरीक्षण के दौरान अधिकांश व्यवस्थाओं में पहले की अपेक्षा उल्लेखनीय सुधार पाया गया। आंगनवाड़ी केंद्रों का संचालन बेहतर मिला, जबकि गौशाला में भी व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गईं। माध्यमिक शाला में भी शैक्षणिक एवं अन्य व्यवस्थाएं अच्छी मिलीं।

बिना कनेक्शन बिजली बिल की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई

आंगनवाड़ी केंद्र में विद्युत कनेक्शन नहीं होने के बावजूद बिजली का बिल प्राप्त होने की समस्या सामने आई। इस पर कलेक्टर ने संबंधित अधीक्षण अभियंता को तत्काल आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, ताकि समस्या का शीघ्र निराकरण हो सके।

विद्यार्थियों को पुस्तकें उपलब्ध कराने के निर्देश

माध्यमिक शाला के विद्यार्थियों ने बताया कि कुछ विषयों की एक-दो पुस्तकें उन्हें उपलब्ध नहीं हो पाई हैं। इस पर कलेक्टर ने तत्काल डीपीसी को निर्देशित किया गया कि विद्यार्थियों को आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएं, ताकि उनकी पढ़ाई प्रभावित न हो।

कलेक्टर श्री यादव ने कहा, शासन की योजनाओं और सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर, सही तरीके से और सहज रूप से पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए शासकीय व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी और निरीक्षण जारी रखा जाएगा। उन्होने कहा विभिन्न संस्थानों का लगातार निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में आवश्यक सुधार के प्रयास किए जा रहे हैं।

छात्रों को निरीक्षण के बाद मिली शेष पुस्तकें

कलेक्टर को ग्राम हर्रई के प्राथमिक शाला में निरीक्षण के दौरान छात्रों ने बताया कि कुछ विषय की पुस्तक उन्हें नहीं मिली है उन्होंने तत्काल जिला परियोजना समन्वयक श्री द्विवेदी को कॉल किया और अभी ही पुस्तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए । निरीक्षण के कुछ समय बाद संबंधित छात्रों को जो पुस्तकें प्राप्त नहीं हुई थी उनका वितरण सुनिश्चित किया गया । कलेक्टर ने कहा है कि संबंधित के विरुद्ध तत्काल कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराया जाए और इस तरह की लापरवाही कहीं ना हो यह सुनिश्चित किया जाए।

#damoh

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights