हटा तिरंगे की शान में एकजुट हुआ हटा, गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष

[metaslider id="122"]

🇮🇳 तिरंगे की शान में एकजुट हुआ हटा, गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष 🇮🇳 हटा। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व नगर में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ने पूरे हटा को देशभक्ति के रंग में रंग दिया। हाथों में लहराता तिरंगा, दिलों में राष्ट्रप्रेम और भारत माता के जयघोष से नगर का वातावरण गौरव एवं उत्साह से भर उठा।


यात्रा में विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम पटेल, नगर पालिका अध्यक्ष शैलेन्द्र खटीक, उपाध्यक्ष प्रशांत पाठक, एसडीएम राकेश मरकाम, सीईओ संजीव गोस्वामी, तहसीलदार डॉ. आलोक जैन, सीएमओ राजेन्द्र खरे, बीएमओ डॉ. यू.एस. पटेल, बीआरसी एम.एल. अहिरवार, बीईओ बी.एल. बिदौलिया, एसडीओपी कृष्णपाल सिंह, टीआई सुधीर बेगी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, समाजसेवी, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए।
🇮🇳 एक नगर—एक तिरंगा—एक भावना—एक भारत।
तिरंगा सिर्फ हाथों में नहीं था,
हर दिल में हिंदुस्तान था। ❤️🇮🇳
जय हिंद 🇮🇳 | वंदे मातरम् 🇮🇳

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights