अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में ब्लॉक हटा टास्क फोर्स बैठक संपन्न

[metaslider id="122"]

अनुविभागीय अधिकारी राजस्व की अध्यक्षता में ब्लॉक हटा टास्क फोर्स बैठक संपन्न

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशानुसार हटा एवं पटेरा विकासखंडों में प्रदत्त स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा हेतु 29 जुलाई को ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की अध्यक्षता में किया गया। बैठक के दौरान राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम की समीक्षा करते हुए पेंटावेलेंट-1 एवं पेंटावेलेंट-2 टीकाकरण कवरेज तथा मीजल्स-रूबेला एमआर-1 एवं एमआर-2 की प्रगति में अपेक्षित उपलब्धि प्राप्त करने हेतु स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मैदानी अमले को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए। साथ ही कम उपलब्धि वाले क्षेत्रों का चिन्हांकन कर वहाँ विशेष कार्ययोजना बनाकर नियमित मॉनिटरिंग के माध्यम से अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने पर बल दिया गया।

उन्होंने शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रमों का प्रभावी प्रचार-प्रसार करते हुए उनके जमीनी स्तर पर गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता बताई। साथ ही सभी विभागीय अधिकारियों को संयुक्त बैठकें आयोजित कर मासिक लक्ष्यों के अनुरूप कार्य करने एवं बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान सुमन पंचायत की जानकारी दी गई उत्कृष्ट कार्य करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित किए जाने पर चर्चा की गई।

बैठक में हटा एवं पटेरा विकासखंडों में चार एएनसी पूर्ण कराने, गर्भावस्था के प्रथम त्रैमास में शीघ्र पंजीयन बढ़ाने तथा मड़ियादो में आयोजित अंतर्विभागीय शिविर की समीक्षा भी की गई। बैठक में दोनों विकासखंडों को निर्देशित किया गया कि मड़ियादो मॉडल से प्राप्त अनुभवों के आधार पर आगामी समय में ऐसे अंतर्विभागीय शिविरों का आयोजन अन्य क्षेत्रों में भी किया जाए एवं इसमें आयुष्मान और समग्र के काउंटर लगाकर लाभार्थियों को लाभ फुचाया जाए जिससे स्वास्थ्य एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के संयुक्त प्रयासों से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और गुणवत्ता में सुधार लाया जा सके।

बैठक में ब्लॉक स्तर पर आवश्यक स्वास्थ्य उपकरणों, जैसे हीमोग्लोबिन (HB मीटर एवं ब्लड प्रेशर मशीन की उपलब्धता कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के माध्यम से सुनिश्चित करने पर भी चर्चा की गई। आगामी दस्तक अभियान एवं पोषण माह के दौरान ट्रिपल-ए (AAA के संयुक्त भ्रमण नियमित रूप से किए जाने तथा प्रत्येक भ्रमण के दौरान पोषण संबंधी गुणवत्तापूर्ण परामर्श उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। इस कार्य में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया। साथ ही वर्षा ऋतु में जलभराव से प्रभावित दूरस्थ क्षेत्रों की गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए निर्देश दिए गए कि ऐसी महिलाओं को प्रसव संभावित तिथि से पूर्व निकटवर्ती सुरक्षित ग्राम अथवा स्वास्थ्य संस्थान के समीप स्थानांतरित करने की कार्ययोजना बनाई जाए जिससे उनका सुरक्षित संस्थागत प्रसव सुनिश्चित किया जा सके। बैठक में हटा अनुभाग से समस्त प्रमुखों की उपस्थिति रही।

[metaslider id="122"]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights